लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, मालिक आप हैं मोदी नहीं, चोरों की जेब से छीनकर करोड़ों गरीबों को ‘न्याय’ देंगे’ 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 2, 2019 16:07 IST

राहुल गांधी गुरुवार को खूंटी से कांग्रेस उम्मीदवार कालीचरण मुंडा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में 15 पूंजीपतियों की जेब में पांच लाख, पचपन हजार करोड़ रुपये डाले हैं, लेकिन कांग्रेस की सरकार बनने पर किसी कीमत पर ऐसा नहीं होगा।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि उनकी सरकार न्यूनतम आय योजना (न्याय) के माध्यम से देश के गरीबों के साथ पूरा न्याय करेगी। गांधी ने मोदी सरकार पर विभिन्न वर्गों में आपसी वैमनस्य पैदा करने और उन्हें लड़ाने का आरोप लगाया।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को फिर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पूंजीपतियों के हित में काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मालिक जनता है, मोदी नहीं। साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि केन्द्र में यदि कांग्रेस की सरकार बनी तो ‘चोरों’ की जेब से छीनकर हर साल पांच करोड़ गरीब परिवारों को 72 हजार रुपये दिए जाएंगे।

राहुल गांधी गुरुवार को खूंटी से कांग्रेस उम्मीदवार कालीचरण मुंडा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में 15 पूंजीपतियों की जेब में पांच लाख, पचपन हजार करोड़ रुपये डाले हैं, लेकिन कांग्रेस की सरकार बनने पर किसी कीमत पर ऐसा नहीं होगा।

उन्होंने कहा, उल्टे इन चोरों की जेब से सरकार का दिया गया पैसा छीनकर पांच करोड़ गरीब परिवारों के पच्चीस करोड़ लोगों के खाते में सीधे तीन लाख, साठ हजार करोड़ रुपये भेजा जाएंगे। गांधी ने मोदी सरकार पर विभिन्न वर्गों में आपसी वैमनस्य पैदा करने और उन्हें लड़ाने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि केन्द्र में कांग्रेस और उसके गठबंधन की सरकार सभी को साथ लेकर चलेगी।

उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार न्यूनतम आय योजना (न्याय) के माध्यम से देश के गरीबों के साथ पूरा न्याय करेगी। गांधी के मंच से उनके गठबंधन सहयोगी पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड विकास मोर्चा के बाबूलाल मरांडी और मुख्य विपक्षी झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेन ने भी रैली को संबोधित किया। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावझारखंड लोकसभा चुनाव 2019कांग्रेसशिबू सोरेनराहुल गांधीखूंटीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम