लाइव न्यूज़ :

बिहार में गरजे पीएम मोदी, कहा-देश कह रहा है अब बस ! बहुत हुआ, कांग्रेस पर साधा निशाना

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 14, 2019 19:31 IST

दूसरी ओर, ‘महामिलावटी’ सोचते हैं कि कुछ जातियां उनकी बंधुआ बन गई हैं।’’ मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने आतंकवादियों और भारत-पाकिस्तान सीमा के दोनों तरफ के उपद्रवियों से मुकाबला किया है, लेकिन ‘‘महामिलावटी अगर सत्ता में आ गए तो वे पत्थरबाजों, नक्सलियों और टुकड़े-टुकड़े गैंग को मुफ्त लाइसेंस दे देंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस पर यह आरोप भी लगाया कि वह अपने शासनकाल के दौरान पाकिस्तान से संचालित आतंक की गोद में जाकर बैठ गई और ‘‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’’ के साथ जाकर खड़ी हो गई।उन्होंने कहा कि 23 मई को आम चुनाव के नतीजे आने के बाद विपक्ष के नेताओं को जनता करारा जवाब देगी।

सिख विरोधी दंगों को लेकर कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा की ‘‘हुआ तो हुआ’’ वाली टिप्पणी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर हमला बोला है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने मंगलवार को कहा कि देश अब तंग आकर कह रहा है - ‘‘बस ! अब बहुत हुआ।’’

मोदी ने कहा कि पित्रोदा का बयान कांग्रेस पार्टी के उस अहंकार को दर्शाता है, जिससे वह सत्ता में रहकर किए गए अपने गलत कामों से पल्ला झाड़ती रही है। उन्होंने सासाराम में एक रैली में कहा कि टीवी कैमरों के सामने ‘नामदार’ (राहुल गांधी) के ‘गुरू’ (पित्रोदा) द्वारा बोले गए तीन शब्द ‘‘हुआ तो हुआ’’ दरअसल उनके रवैये को दर्शाते हैं।

उनका शासन जब-जब भ्रष्टाचार के आरोपों से बदनाम हुआ तो उन्होंने इसी तरह उन्हें खारिज किया। मोदी ने कहा कि देश अब तंग आ चुका है और चीख-चीखकर कह रहा है - ‘‘अब बहुत हुआ!’’ उन्होंने कहा कि लोग उनकी वंशवादी राजनीति, उनके भ्रष्टाचार और उनके अहंकार से तंग आ चुके हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘23 मई को जब वोटों की गिनती होगी तो संदेश बहुत साफ होगा।’’ मोदी की इस टिप्पणी पर भीड़ से आवाज आई - ‘‘फिर एक बार मोदी सरकार।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का अहंकार उस वक्त भी दिखा था जब उसने आपातकाल लगाया था, समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण का अपमान किया था और इतिहास से भीमराव आंबेडकर के योगदान को मिटाने की कोशिश की थी।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा, ‘‘लेकिन जेपी और आंबेडकर की विरासत आगे बढ़ाने की कसमें खाने वाले बिहार में कांग्रेस के झंडे ढो रहे हैं।’’ लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष और सासाराम सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मीरा कुमार का नाम लिए बगैर मोदी ने कहा कि पूर्व उप-प्रधानमंत्री दिवंगत बाबू जगजीवन राम (मीरा कुमार के पिता) को ‘‘असहनीय अपमान’’ से गुजरना पड़ा था, जिसके कारण उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी।

मोदी ने कांग्रेस पर यह आरोप भी लगाया कि वह अपने शासनकाल के दौरान पाकिस्तान से संचालित आतंक की गोद में जाकर बैठ गई और ‘‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’’ के साथ जाकर खड़ी हो गई। उन्होंने कहा कि इन्हीं वजहों से देश अब कह रहा है - अब बहुत हुआ ! प्रधानमंत्री ने कहा कि 19 मई को जब आप वोट डालने जाएं तो सिर्फ यह याद रखें कि उन्होंने (कांग्रेस ने) अपने शासनकाल के दौरान कितनी संपत्ति बनाई। जबकि दूसरी ओर, आपका यह चौकीदार पिछले पांच साल से आपका प्रधान सेवक बना हुआ है।

मोदी ने कहा कि वह काफी लंबे समय तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे, लेकिन फिर भी उनकी संपत्तियों का ब्योरा एक ‘‘खुली किताब’’ की तरह है। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन यह तुलना जरूर करें। देखें कि ‘महामिलावटी’ (विपक्ष) ने अपने लिए क्या-क्या किया, कितनी संपत्ति बनाई और फिर यह तुलना करें कि उन्होंने गरीबों के लिए क्या किया।

इससे पहले, बक्सर में रैली के दौरान विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस और राजद यदि सत्ता में आ गए तो वे 21वीं सदी के भारत को अंधकार में धकेल देंगे। मोदी ने भाजपा उम्मीदवार एवं केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के पक्ष में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए यह दावा भी किया कि सिर्फ भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए सरकार देश को उजाले की तरफ ले जा सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘सबका साथ, सबका विकास हमारा मंत्र है और हम सभी के लिए सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करेंगे।

दूसरी ओर, ‘महामिलावटी’ सोचते हैं कि कुछ जातियां उनकी बंधुआ बन गई हैं।’’ मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने आतंकवादियों और भारत-पाकिस्तान सीमा के दोनों तरफ के उपद्रवियों से मुकाबला किया है, लेकिन ‘‘महामिलावटी अगर सत्ता में आ गए तो वे पत्थरबाजों, नक्सलियों और टुकड़े-टुकड़े गैंग को मुफ्त लाइसेंस दे देंगे।’’ उन्होंने कहा कि 23 मई को आम चुनाव के नतीजे आने के बाद विपक्ष के नेताओं को जनता करारा जवाब देगी।

मोदी ने जोर देकर कहा, ‘‘छह चरण के चुनावों में लोगों का रुख देखकर साफ है कि विपक्षी पार्टियों को अपमानजनक हार का सामना करना पड़ेगा। उनका गुस्सा अब सातवें आसमान पर जा चुका है। वे गालियां देकर संतुष्टि पाने की कोशिश कर रही हैं।’’ प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि बगैर कोई ब्रेक लिए वह देश के लिए जिये हैं और देश के लिए काम किया है। उन्होंने कहा, ‘‘गुजरात के मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान मैं एक बार भी अपने लिए या अपने रिश्तेदारों के लिए नहीं जिया। इस देश के लोग ही मेरा परिवार हैं।’’ 

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहार लोकसभा चुनाव 2019सासारामबक्सरनरेंद्र मोदीकांग्रेसआरजेडीतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम