लाइव न्यूज़ :

फतेहगढ़ साहिब लोकसभा सीट पर दोस्त रहे दो पूर्व आईएएस मैदान में, गुरु और सिंह में टक्कर

By भाषा | Updated: May 10, 2019 17:31 IST

इन दिनों दोनों पूर्व नौकरशाह पंजाब के लिये अपने योगदान को लेकर एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार दरबारा सिंह गुरु ने दावा किया कांग्रेस उम्मीदवार अमर सिंह, जिन्होंने मध्यप्रदेश में सेवा दी, “बाहर” से आए हैं, जबकि उन्होंने पंजाब में काम किया है।

Open in App
ठळक मुद्देगुरु पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के प्रधान सचिव थे अमर सिंह मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के प्रधान सचिव थे।

पंजाब की फतेहगढ़ साहिब (सु.) सीट से दोस्त रहे दो पूर्व आईएएस अधिकारी एक दूसरे के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं। इन दिनों दोनों पूर्व नौकरशाह पंजाब के लिये अपने योगदान को लेकर एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार दरबारा सिंह गुरु ने दावा किया कांग्रेस उम्मीदवार अमर सिंह, जिन्होंने मध्यप्रदेश में सेवा दी, “बाहर” से आए हैं, जबकि उन्होंने पंजाब में काम किया है।

सिंह ने पंजाब के प्रति गुरु के योगदान को लेकर सवाल उठाते हुए पूछा कि जब वह राज्य में नौकरशाह की तरह काम कर रहे थे तो क्या उन्होंने यहां के लिये कोई योजना तैयार की थी। गुरु पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के प्रधान सचिव थे और अमर सिंह मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के प्रधान सचिव थे।

गुरु और सिंह एक-दूसरे को बेहद अच्छी तरह जानते हैं। गुरु जब भी किसी सरकारी काम से भोपाल जाते थे तो वह अमर सिंह के घर पर खाना खाते थे। सिंह ने कहा, “सेवा में रहते हुए, हम एक दूसरे को जानते थे। अब हमारी पार्टियां अलग-अलग हैं।”

गुरु ने कहा, “मैंने अपनी पूरी जिंदगी पंजाब के लोगों की सेवा करते बिताई है। मैं मुख्यमंत्री का प्रधान सचिव था और मैं यहां (पंजाब में) कामकाज के तरीकों को अच्छी तरह से जानता हूं और काम कैसे करवाया जाता है, यह जानता हूं।”

उन्होंने कहा कि उनका अनुभव क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को हल करने में उनकी मदद करेगा। गुरु ने कहा, “अमर सिंह मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी थे और उन्होंने अपने पूरे करियर के दौरान वहीं सेवा दी। वह बाहर से आए हैं। सेवानिवृत्ति के बाद ही वह पंजाब आए।”

इसबीच अमर सिंह ने कहा कि उन्होंने 10 साल तक केंद्र में सेवा दी और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना व मनरेगा जैसी योजनाओं के नियमन में मदद की। सिंह ने कहा, “उनसे (गुरु से) पूछिए क्या उन्होंने पंजाब के लिये कोई योजनाएं बनाने में मदद की।”

बाहरी होने के आरोपों पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “2013 में अपनी सेवानिवृत्ति के बाद से मैं पंजाब में रह रहा हूं। मैं एक मजदूर का बेटा हूं और मैं काफी समय से यहां हूं।” 

टॅग्स :लोकसभा चुनावपंजाब लोकसभा चुनाव 2019फतेहगढ़ साहिबप्रकाश सिंह बादलदिग्विजय सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजब प्रभु का बुलावा आता है तो हर व्यक्ति आ जाता, अयोध्या आएंगे राहुल गांधी?, दिग्विजय सिंह ने कहा- बुलावा आएगा, तो जरूर आएंगे, क्यों नहीं आएंगे?, वीडियो

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारत'जगदंबिका पाल ओम बिड़ला से 'बेहतर' स्पीकर होंगे': भाजपा सांसद की तारीफ में बोले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह | Watch Video

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 19 जून को 3 सीट पर मतदान?, बीजेपी के पास 164 विधायक, क्रॉस वोटिंग इतिहास देख कर कांग्रेस खेमे में डर?

भारतसंगठन की मजबूती पर चर्चा नहीं करती कांग्रेस

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर