लोकसभा चुनाव: प्रियंका गांधी ने जब चुनाव लड़ने के आग्रह पर कार्यकर्ताओं से पूछा- 'वाराणसी से लड़ूं क्या'

By विनीत कुमार | Published: March 29, 2019 10:13 AM2019-03-29T10:13:55+5:302019-03-29T10:13:55+5:30

उत्तर प्रदेश में सात चरणों में 11 अप्रैल से 19 मई के बीच मतदान होने हैं। चुनाव के नतीजे 23 मई को आएंगे।

lok sabha election 2019 priyanka gandhi says Why Not Varanasi on request to contest polls | लोकसभा चुनाव: प्रियंका गांधी ने जब चुनाव लड़ने के आग्रह पर कार्यकर्ताओं से पूछा- 'वाराणसी से लड़ूं क्या'

प्रियंका गांधी (फोटो- एएफपी)

राजनीति में आने के बाद लोकसभा चुनाव के लिए लगातार प्रचार में जुटीं प्रियंका गांधी ने गुरुवार को अपने एक जवाब से सभी को हैरान कर दिया। रायबरेली में एक कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दरअसल प्रियंका गांधी से चुनाव लड़ने का आग्रह किया। इस पर प्रियंका ने उम्मीद से परे जवाबा दिया, 'वाराणसी से लड़ूं क्या?'

प्रियंका के इस बयान को अभी कई तरीके से देखा जा रहा है। हालांकि, इस बयान का ये मतलब तो नहीं निकाला जा सकता कि प्रियंका ने वाराणसी से चुनाव लड़ने का संकेत दे दिया है लेकिन उनका जवाब दिलचस्प जरूर है। ऐसा इसलिए क्योंकि एक दिन पहले ही प्रियंका ने यह भी कहा था कि अगर पार्टी ने चाहा तो वे चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि, प्रियंका ने रायबरेली में जो बयान दिया उससे उनके चुनाव लड़ने की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है।

बता दें कि रायबरेली से प्रियंका की मां सोनिया गांधी चुनावी मैदान में हैं। प्रियंका ने जनवरी में राजनीति में आधिकारिक तौर पर एंट्री ली थी। ऐसे में यह चर्चा भी हो रही है कि वे पहली बार चुनाव भी लड़ सकती हैं। सोनिया कांग्रेस के गढ़ रायबरेली से चुनाव लड़ रही हैं जबकि राहुल गांधी अमेठी से मैदान में हैं। ऐसे में यह संभव है कि पीएम मोदी के जवाब में वाराणसी से प्रियंका को उतारने पर कांग्रेस में चर्चा हो सकती है।

प्रियंका हाल में पूर्वी उत्तर प्रदेश में लगातार दौरे कर रही हैं औ उन्होंने कुछ ही दिन उन्होंने गंगा यात्रा भी की थी। इसके कार्यक्रम के तहत उन्होंने जलमार्ग से प्रयागराज से वाराणसी तक की दूरी तय की। प्रियंका शुक्रवार को अयोध्य भी जाएंगी। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में 11 अप्रैल से 19 मई के बीच मतदान होने हैं। चुनाव के नतीजे 23 मई को आएंगे।

Web Title: lok sabha election 2019 priyanka gandhi says Why Not Varanasi on request to contest polls