लाइव न्यूज़ :

फ्लोर टेस्ट को तैयार हैं कमलनाथ, CM ने कहा- एमपी में कांग्रेस सरकार को कोई खतरा नहीं     

By भाषा | Updated: May 27, 2019 22:24 IST

Open in App

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोमवार को कहा कि वह शक्ति परीक्षण के लिये तैयार हैं और उनकी सरकार को कोई खतरा नहीं है। कमलनाथ ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार को कोई खतरा नहीं है। अब हो जाये फ्लोर टेस्ट, हम तैयार हैं।’’ 

मुख्यमंत्री कमलनाथ, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के अन्य नेता आज यहां पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय अर्जुन सिंह की पत्नी एवं प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह की माताजी स्वर्गीय सरोज सिंह की त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने शिवराजपुर, चुरहट आये थे। सरोज सिंह का दिल्ली में निधन हो गया था और उनका अंतिम संस्कार सिंह परिवार के सीधी जिले में चुरहट में स्थित पैतृक स्थान पर किया गया था। 

कांग्रेस नेताओं ने अर्जुन सिंह के पुत्र अजय सिंह से भेंट कर उनकी माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। प्रदेश के मंत्री गोविन्द सिंह, कमलेश्वर पटेल, जयवर्धन सिंह सहित प्रदेश के अनेक कांग्रेस नेताओं ने सरोज सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में प्रदेश की कुल 29 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस द्वारा एक सीट (छिंदवाड़ा) हासिल कर कमजोर प्रदर्शन के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम अल्प समय में प्रदेश सरकार की लागू की गई योजनाओं की जानकारी लोगों तक नहीं पहुंचा पाये।’’ 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 19 जून को 3 सीट पर मतदान?, बीजेपी के पास 164 विधायक, क्रॉस वोटिंग इतिहास देख कर कांग्रेस खेमे में डर?

भारतमध्य प्रदेश कांग्रेसः ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुना क्षेत्र में दिग्विजय सिंह के विधायक पुत्र जयवर्धन बने अध्यक्ष, कांग्रेस ने 71 जिलाध्यक्षों की घोषणा की, देखिए पूरी सूची

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतModi New Cabinet Nityanand Rai: 1981 से संघ परिवार से जुड़े, एबीवीपी में शामिल, जानें कौन हैं नित्यानंद राय

भारतब्लॉग: जितनी अधिक सहूलियत, उतना कम मतदान

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया