लाइव न्यूज़ :

जेटली का ट्वीट, बहन मायावती... वह प्रधानमंत्री बनने को लेकर अटल हैं, आप सार्वजनिक जीवन के लायक नहीं हैं 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 13, 2019 16:37 IST

जेटली के ट्वीट करने से कुछ ही घंटे पहले मायावती ने आरोप लगाया था कि भाजपा नेताओं की पत्नियां अपने पतियों के मोदी के मिलने से डरती हैं। उन्हें डर सताता है कि कहीं वे भी अपनी पत्नियों को छोड़ ना दें। जेटली ने लिखा है, ‘‘बहन मायावती... वह प्रधानमंत्री बनने को लेकर अटल हैं। उनका शासन, नैतिकता और राजनीति सबसे निचले स्तर पर है। प्रधानमंत्री पर आज उनके निजी हमले ने साबित कर दिया है कि वह सार्वजनिक जीवन के काबिल नहीं हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देबसपा प्रमुख ने कहा ‘‘महिलाओं से मेरा खास अनुरोध है कि वे इस किस्म के व्यक्ति को अपना वोट कतई न दें तृणमूल कांग्रेस शासित पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा पर जेटली ने कहा कि विपक्ष के नेताओं को राज्य में रैली तक नहीं करने दी जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणी करने को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती की आलोचना करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने सोमवार को कहा कि वह ‘‘सार्वजनिक जीवन के लायक नहीं हैं।’’

जेटली के ट्वीट करने से कुछ ही घंटे पहले मायावती ने आरोप लगाया था कि भाजपा नेताओं की पत्नियां अपने पतियों के मोदी के मिलने से डरती हैं। उन्हें डर सताता है कि कहीं वे भी अपनी पत्नियों को छोड़ ना दें। जेटली ने लिखा है, ‘‘बहन मायावती... वह प्रधानमंत्री बनने को लेकर अटल हैं। उनका शासन, नैतिकता और राजनीति सबसे निचले स्तर पर है। प्रधानमंत्री पर आज उनके निजी हमले ने साबित कर दिया है कि वह सार्वजनिक जीवन के काबिल नहीं हैं।’’

मायावती ने सुबह प्रधानमंत्री मोदी पर निजी हमला करते हुए कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए अपनी पत्नी तक को छोड़ चुके मोदी बहन और पत्नियों की इज्जत करना क्या जानेंगे। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा नेताओं की पत्नियां अपने पतियों के मोदी के पास जाने से डरती हैं।

मायावती ने सोमवार को कहा, ''मुझे तो यह भी मालूम हुआ है कि भाजपा में खासकर विवाहित औरतें अपने पतियों को मोदी के नजदीक जाते देख यह सोचकर घबराती हैं कि कहीं मोदी अपनी पत्नी की तरह हमें भी अपने पतियों से अलग ना करवा दें।’’

बसपा प्रमुख ने कहा ‘‘महिलाओं से मेरा खास अनुरोध है कि वे इस किस्म के व्यक्ति को अपना वोट कतई न दें और यही आपका मोदी की छोड़ी गई पत्नी के प्रति सही सम्मान भी होगा।'' तृणमूल कांग्रेस शासित पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा पर जेटली ने कहा कि विपक्ष के नेताओं को राज्य में रैली तक नहीं करने दी जा रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘ममता दीदी.... बंगाल में लोकतंत्र हताहत हो गया है। विपक्षी कार्यकर्ताओं की हत्या हो रही है, प्रत्याशियों पर हमले हो रहे हैं, विपक्षी नेताओं को रैली नहीं करने दी जा रही है।’’ 

 

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)टीएमसीबीएसपीममता बनर्जीमायावतीअरुण जेटलीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस