लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: मायावती ने कहा- 'बहुजन समाज पार्टी किसी राज्य में कांग्रेस से नहीं करेगी गठबंधन'

By विनीत कुमार | Updated: March 12, 2019 14:55 IST

इससे पहले लगातार अटकलें लगाई जा रही थी कि अंदरखाने कांग्रेस और सपा-बसपा के 'महागठबंधन' को लेकर बात हो रही है।

Open in App

उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन में जगह तलाशने में जुटी कांग्रेस पार्टी को एक बार फिर  झटका लगा है। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने साफ कर दिया है कि वह लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन के पक्ष में बिल्कुल नहीं हैं। यूपी में मायावती और अखिलेश यादव की पार्टी ने गठबंधन के तहत इस बार 78 सीटों पर साथ चुनाव लड़ने का फैसला किया जबकि दो सीट अमेठी और रायबरेली को कांग्रेस के लिए छोड़ा गया है।

सपा और बसपा यह कहते रहे हैं कांग्रेस भी उनके 'महागठबंधन' में शामिल है लेकिन औपचारिक तौर पर ऐसी कोई घोषणा नहीं हुई है और न ही दोनों पार्टियों किसी समझौते के तहत फिलहाल कांग्रेस को कुछ और सीट देने के मूड में हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार मायावती ने सोमवार को कहा, 'यह फिर दोहराया जा रहा है कि बहुजन समाज पार्टी किसी भी राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेगी।' 

इससे पहले लगातार अटकलें लगाई जा रही थी कि अंदरखाने कांग्रेस और सपा-बसपा के 'महागठबंधन' को लेकर बात हो रही है। यह भी कहा जा रहा था कि महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी से गठबधन के तहत सपा और बसपा को कुछ सीटें दे सकती है और उसके बदले यूपी में और सीटें हासिल करने का फॉर्मूला तैयार हो जाएगा। हालांकि, मायावती ने अपने बयान से इन तमाम अटकलों को खारिज कर दिया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावमायावतीकांग्रेसबहुजन समाज पार्टी (बसपा)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील