लाइव न्यूज़ :

मायावती नहीं लड़ेंगी चुनाव पर बन सकती हैं प्रधानमंत्री! ट्वीट कर बसपा समर्थकों से कही ये बड़ी बात

By विनीत कुमार | Updated: March 21, 2019 13:18 IST

उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से गठबंधन के तहत बसपा 38, सपा 37 और रालोद तीन सीटों पर चुनाव लड़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमायावती ने इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का किया है ऐलानयूपी में लोकसभा चुनाव के लिए बसपा-सपा और रालोद में है गठबंधनमायावती ने ट्वीट कर पीएम पद की रेस में अपनी दावेदारी ठोकी

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा करने के बाद यह भी संकेत दे दिया है कि वे पीएम पद की रेस से बाहर नहीं है। साथ ही मायावती ने ट्वीट कर बसपा के कार्यकर्ताओं को मायूस नहीं होने को कहा है। मायावती ने अपने ट्वीट में लिखा, 'कोई भी प्रधानमंत्री बनने के बाद भी 6 महीने के अंदर सासंद बन सकता है, इसलिए कार्यकर्ताओं निराश नहीं होना चाहिए।'

मायावती ने साल 1995 का जिक्र करते हुए लिखा है कि जब वे पहली बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनी थीं तब भी वे यूपी विधानसभ की सदस्य नहीं थीं। 

मायावती ने बुधवार को यह घोषणा की थी वे इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। मायावती ने कहा था कि उन्होंने पार्टी और गठबंधन पर ज्यादा ध्यान देने के लिए यह फैसला किया है। मायावती ने चुनाव न लड़ने की घोषणा करते हुए कहा, 'वर्तमान हालात को देखकर अगर चुनाव बाद मौका आएगा तो मैं जिस सीट से चाहूंगी, उस सीट को खाली कराकर लोकसभा की सांसद बन सकती हूं। इसलिए देश के वर्तमान हालात को देखते हुए तथा अपनी पार्टी के मूवमेंट के व्यापक हित के साथ जनहित व देश हित का भी यही तकाजा है कि मैं लोकसभा का चुनाव अभी न लड़ूं। यही कारण है कि मैंने फिलहाल लोकसभा चुनाव न लड़ने का फैसला लिया है।' 

बसपा इस बार यूपी में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनावी मैदान में उतर रही है। वैसे बता दें कि अखिलेश यादव ने भी जनवरी में यह संकेत दिये थे कि किसी परिस्थिति में अगर मायावती का नाम अगले प्रधानमंत्री के तौर पर आगे बढ़ा तो वे इसका समर्थन करेंगे।

उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से गठबंधन के तहत बसपा 38, सपा 37 और रालोद तीन सीटों पर चुनाव लड़ रहा है। वहीं, दो सीटों अमेठी और रायबरेली को कांग्रेस के लिए छोड़ा गया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावमायावती
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बहुजन समाज अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की चाबी हासिल करें': मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर किया तीखा प्रहार

भारतबसपा संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, यूपी चुनाव 2027 पर कांग्रेस की नजर?

भारतउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027ः कांशीराम की विरासत?, मायावती, अखिलेश यादव, राहुल गांधी और सीएम योगी में सियासी जंग तेज

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां