लाइव न्यूज़ :

लद्दाख लोकसभा सीट: बीजेपी उम्मीदवार पर मानहानि का मामला, कांग्रेस प्रत्याशी इकलौते करोड़पति

By भाषा | Updated: April 21, 2019 19:49 IST

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, ओडिशा, असम और गोवा की कुछ सीटों पर मंगलवार को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार रविवार शाम को थम गया।

Open in App

जम्मू-कश्मीर लद्दाख संसदीय सीट पर चुनाव लड़ रहे सात में से एक उम्मीदवार भाजपा के सेरिंग नामग्याल चार साल पुराने मानहानि मामले का सामना कर रहे हैं जबकि होटल व्यवसायी कांग्रेस उम्मीदवार रिग्जिन स्पलबर इस सीट पर इकलौते करोड़पति हैं। इस सीट पर नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 22 अप्रैल है।

यहां पांचवे चरण में छह मई को मतदान होना है और कुल 1,71,819 मतदाता उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। कांग्रेस और भाजपा के अलावा पांच उम्मीदवार भी इस सीट पर चुनाव मैदान में हैं। इनमें कांग्रेस के बागी नेता और पूर्व विधायक असगर अली करबलई और पत्रकार से नेता बने सज्जाद हुसैन भी हैं। सज्जाद हुसैन को नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी का समर्थन हासिल है। 

वहीं, लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, ओडिशा, असम और गोवा की कुछ सीटों पर मंगलवार को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार रविवार शाम को थम गया। महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने प्रचार अभियान में अपने अपने पार्टी उम्मीदवारों के लिए मतदाताओं का समर्थन मांगा। 23 अप्रैल को राज्य में करीब 249 उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में कैद होगा।

टॅग्स :लोकसभा चुनावलद्दाखकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण