लाइव न्यूज़ :

कन्हैया कुमार का गिरिराज पर तंज- पाकिस्तान भेजने वाले 'वीजा-मंत्री' बेगूसराय भेज जाने पर हुए हर्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 26, 2019 11:30 IST

लोकसभा चुनाव: बेगुसराय से सीपीआई के उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने गिरिराज को पाकिस्तान टूर ऐंड ट्रैवल्स विभाग के वीजा मंत्री कहकर तंज कसा है।

Open in App
ठळक मुद्देनवादा से बेगूसराय भेजे जाने पर केंद्रीय मंत्री बिहार में भाजपा नेतृत्व पर जाहिर कर चुके हैं नाराजगी बेगूसराय से सीपीआई के उम्मीदवार हैं कन्हैया कुमार

लोकसभा चुनाव में बिहार की बेगूसराय सीट 'हॉट सीट' बनती जा रही है। बीजेपी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नवादा सीट की जगह बेगुसराय से टिकट दे दिया गया है। इसे लेकर गिरिराज सिंहबिहार के बीजेपी नेतृत्व पर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। उन्होंने अपने एक बयान में कहा था कि वह अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं कर सकते हैं। गिरिराज के इस बयान पर कन्हैया कुमार ने तंज कसा है। 

इस पूरे मामले में बेगूसराय से सीपीआई के उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने गिरिराज को पाकिस्तान टूर ऐंड ट्रैवल्स विभाग के वीजा मंत्री कहकर तंज कसा है। कन्हैया कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया कि बताइए, लोगों को ज़बरदस्ती पाकिस्तान भेजने वाले ‘पाकिस्तान टूर एंड ट्रेवेल्स विभाग’ के वीज़ा-मन्त्री जी नवादा से बेगूसराय भेजे जाने पर हर्ट हो गए। इसके अलावा उन्होंने लिखा कि 'मंत्री जी ने तो कह दिया -बेगूसराय को वणक्कम।

गिरिराज ने दिया था ये बयान

दरअसल, भाजपा के फायर ब्रांड नेता व केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह नवादा से बेगूसराय जाना नही चाहते हैं। कहा तो जा रहा है कि जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार से टक्कर लेने में उन्हें परेशानी महसूस होने लगी है। कन्हैया ने पिछले एक साल में अपनी जमीन को और पुख्ता कर लिया है और भूमिहार वर्ग के लोगों में भी उसका अच्छा खासा प्रभाव हो गया है।

वैसे नवादा से बेगूसराय शिफ्ट किये जाने से गिरिराज सिंह सिर्फ आहत हीं नहीं हैं बल्कि शीर्ष नेतृत्व के इस फैसले के वह इस हद तक खिलाफ हैं कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व द्वारा खुद को अपमानित करने का भी आरोप लगा रहे हैं. गिरिराज सिंह ने अपनी सीट शिफ्टिंग को अपना अपमान माना है और अपने स्वाभिमान पर हमला माना हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकन्हैया कुमारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)गिरिराज सिंहबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल