लाइव न्यूज़ :

फतेहपुर लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी की साध्वी निरंजन ज्योति ने जीता था 2014 चुनाव, इस बार कठिन चुनौती

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 17, 2019 11:31 IST

Fatehpur Lok Sabha Election: फतेहपुर लोकसभा क्षेत्र से वीपी सिंह ने 1989 में चुनाव जीता और प्रधानमंत्री बने थे। इस बार बीजेपी प्रत्याशी को कड़ी चुनौती देंगी बसपा प्रत्याशी...

Open in App

उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से एक है फतेहपुर लोकसभा क्षेत्र। गंगा और यमुना नदी के बीच बसे इस जिले की राजनीतिक विरासत काफी समृद्ध रही है। यहां से जनता दल के टिकट पर वीपी सिंह ने चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। 2014 में बीजेपी की साध्वी निरंजन ज्योति ने यहां से जीत दर्ज की। उन्होंने बसपा के कद्दावर नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी के पुत्र अफजल सिद्दीकी को हराया था। इस लोकसभा क्षेत्र की स्थापना 1957 में हुई थी। फतेहपुर जिले की कुल आबादी 23 लाख है और यह जिला प्रयागराज मंडल में आता है। 

यहां कुल 1,536,621 वोटर हैं जिसमें 8,44,959 पुरुष और 6,91,662 महिलाएं शामिल हैं। इस लोकसभा क्षेत्र की स्थापना 1957 में हुई थी। जिले की कुल आबादी 23 लाख है और यह जिला प्रयागराज मंडल में आता है। इस क्षेत्र से गंगा और यमुना दो प्रमुख नदियां प्रवाहित होती हैं। इस लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत 6 विधानसभा सीटें हैं- जहानाबाद, बिंदकी, फतेहपुर, अयाह शाह, हुसैनगंज और खागा।

फतेहपुर लोकसभा क्षेत्रः राजनीतिक विरासत

1957 में कांग्रेस के टिकट पर यहां से अंसार हरवानी ने चुनाव जीता था। 1962 चुनाव में निर्दलीय गौरी शंकर उर्फ गौरी बाबू ने कांग्रेस के बालकृष्ण विश्वनाथ केसकर को हराया। 1967 और 1971 के चुनाव में में कांग्रेस के एसबी सिंह ने जीत दर्ज की। आपातकाल के बाद 1977 के चुनाव में बीएलडी पार्टी के बशीर अहमद ने चुनाव जीता। 1980 और 1984 के चुनाव में कांग्रेस के ही हरि किशन शास्त्री ने चुनाव जीता। इसके बाद जनता दल के टिकट पर 1989 और 1991 में वीपी सिंह ने चुनाव जीता। 1996 में बीएसपी के विशंभर प्रताप निषाद ने जीत दर्ज की। यहां से पहली बार बीजेपी ने 1998 में चुनाव जीता। 2004 में ये सीट बीएसपी के महेंद्र प्रसाद निषाद के पास गई। 2009 के चुनाव सपा के राकेश सचान और 2014 के चुनाव में बीजेपी की साध्वी निरंजन ज्योति ने चुनाव जीता।

फतेहपुरः ऐतिहासिक महत्व

फतेहपुर, उत्तर प्रदेश के 80 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में से एक है। गंगा और यमुना के तट पर स्थित, फतेहपुर का अर्थ पुराणिक साहित्य में किया गया था। फतेहपुर जिला इलाहाबाद मंडल का हिस्सा है और इसका मुख्यालय फतेहपुर शहर है। इस जिले के उत्तर में गंगा और दक्षिणी में यमुना नदी है। बावनी इमली और ओम घाट फतेहपुर के दो प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। फतेहपुर के दो बड़े बाजार हैं एक चौक और दूसरा असोथर। लखनऊ से फतेहपुर की दूरी 121.5 किलोमीटर है और दिल्ली से दूरी 572.2 किलोमीटर है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावफतेहपुर लोकसभा सीटभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारत अधिक खबरें

भारतकथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा जयपुर में बने जीवनसाथी, देखें वीडियो

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

भारतसिरसा जिलाः गांवों और शहरों में पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल, जानिए खासियत