लाइव न्यूज़ :

Video: डिंपल यादव ने महागठबंधन की रैली में मायावती के छुए पैर, बसपा सुप्रीमो ने 'बहू' कह कर दिया आशीर्वाद

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 26, 2019 13:44 IST

सपा-बसपा गठबंधन की एकजुटता का उदारहण 19 अप्रैल को मैनपुरी की रैली में भी देखा गया था। यहां 24 सालों की रंजिश को भुलाकर मायावती और मुलायम सिंह यादव एक मंच पर आए थे।

Open in App
ठळक मुद्देडिंपल यादव कन्नौज से नामांकन पत्र दाखिल कर चुकी हैं। मायावती कन्नौज में डिंपल यादव के लिए वोट मांगने गईं थी। मायावती इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लडेंगी। 

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती और  सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और कन्नौज से मौजूदा सांसद डिंपल यादव ने 25 अप्रैल को कन्नौज में रैली की। कन्नौज की इस रैली में मंच पर डिंपल यादव ने मायावती के पैर छूकर आशीर्वाद लिए थे। इसके बाद मायावती ने डिंपल यादव को बहू कह कर आशीर्वाद दिया। मायावती कन्नौज में डिंपल यादव के लिए वोट मांगने गईं थी। मायावती इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लडेंगी। 

पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव कन्नौज से सांसद हैं और एक बार फिर यहां से चुनावी मैदान में हैं। रैली में डिंपल यादव ने कहा कि सपा बसपा के बीच गठबंधन हो जाने के बाद जीत का अन्तर बहुत बड़ा होगा। कन्नौज में इस बार दिलचस्प लड़ाई देखने को मिलेगी। पिछले लोकसभा चुनाव में यहां से एसपी की उम्मीदवार डिंपल यादव को बीजेपी के सुब्रत पाठक से कड़ी टक्कर मिली थी। 

मायावती ने कहा कि सपा के साथ गठबंधन के बाद डिंपल यादव को पूरे दिल से अपने खुद के परिवार की बहू मानती हूं। अखिलेश यादव के बारे में उन्होंने कहा कि वे मुझे बड़ा ही मानकर चलते हैं जिससे इनकी पत्नी का हमारे परिवार के साथ खास रिश्ता बन गया है और आगे भी बना रहेगा।

सपा-बसपा गठबंधन की एकजुटता का उदारहण 19 अप्रैल को मैनपुरी की रैली में भी देखा गया था। यहां 24 सालों की रंजिश को भुलाकर मायावती और मुलायम सिंह यादव एक मंच पर आए थे। मायावती ने यहां  मुलायम के लिए वोट मांगे थे। 

डिंपल यादव कन्नौज से  नामांकन पत्र दाखिल कर चुकी हैं।  इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सपा उपाध्यक्ष किरणमय नंदा व महासचिव रामगोपाल यादव, बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा, जया बच्चन भी मौजूद थीं। 

देखें वीडियो   

टॅग्स :डिंपल यादवमायावतीलोकसभा चुनावउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019समाजवादी पार्टीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब