लाइव न्यूज़ :

VIDEO: सीएम योगी की रैली में दिखे अखलाक हत्याकांड के आरोपी, पहली लाइन में खड़े होकर लगा रहे थे नारे

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 1, 2019 14:24 IST

2015 में 55 वर्षीय मोहम्मद अखलाक को भीड़ ने घर से निकालकर हत्या कर दी थी। अखलाख के ऊपर लोगों को शक था कि उसने गाय को मारकर उसका मांस अपने घर में रखा है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम योगी की ये रैली बिसाहड़ा गांव में हुई थी। सीएम योगी लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। 

लोकसभा चुनाव 2019 के पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली में कुछ ऐसा दिखा, जिससे वो विवादों में आ गए हैं।  इस रैली में वर्ष  2015 में नोएडा के दादरी में गोमांस रखने के आरोप में भीड़ के हाथों  मारे गए अखलाक की हत्या के आरोपियों ने रैली में जमकर नारेबाजी की। सीएम योगी की ये रैली बिसाहड़ा गांव में हुई थी। 

दादरी में हुई इस घटना के आरोपी सीएम योगी आदित्यनाथ की रैली के पहले लाइन में खड़े होकर नारेबाजी कर रहे थे। इसमें मुख्य आरोपी विशाल राणा सहित चार लोग रैली में सबसे आगे खड़े थे और भाषण सुनकर ताली बजा रहे थे। ये आरोपी जमानत पर बाहर हैं। 

अखलाक हत्याकांड 

55 वर्षीय मोहम्मद अखलाक को भीड़ ने घर से निकालकर हत्या कर दी थी।अखलाख के ऊपर लोगों को शक था कि उसने गाय को मारकर उसका मांस अपने घर में रखा है। इस घटना के बाद गांव में इतना तनाव बढ़ा कि अखलाक के परिवार को गांव छोड़कर जाना पड़ा। सीएम योगी ने रैली में क्या-क्या कहा? 

''कौन नहीं जानता बिसहाड़ा में क्या हुआ था? सबको पता है। कितने शर्म की बात है कि समाजवादी पार्टी सरकार ने तब भावनाओं को दबाने की कोशिश की थी। आज मैं कह सकता हूं कि हमारी सरकार बनते ही हमने अवैध बूचड़खानों को बंद कराया गया है।''- सीएय योगी 

पिछली सरकारें  जाति के आधार पर लोगों को बांटने और ‘तुष्टिकरण की राजनीति' करते थे।- सीएम योगी  

''नरेन्द्र मोदी के सरकार में आने के बाद देश की स्थिति काफी बदली है। मेरे सत्ता में आने के बाद 2 सालों में बिसाहड़ा गांव जैसी घटनाएं कम हुई है।- सीएम योगी 

बता दें कि सीएम योगी लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया