लाइव न्यूज़ :

केरल में माकपा के तीन महिला कार्यकर्ताओं पर ‘फर्जी मतदान’ का मामला दर्ज, दो बार डाला वोट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 2, 2019 20:27 IST

जिलाधिकारी की शिकायत पर चेरूतझाम पंचायत के एक सदस्य एन पी सलीना, के पी सुमैया और पद्मिनी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जिलाधिकारी जिले के निर्वाचन अधिकारी भी हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धाराओं, 171 सी, डी और एफ के तहत मामला दर्ज किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देसत्तारूढ़ माकपा के तीन महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।कन्नूर जिले में पिलथारा के एयूपी स्कूल में मतदान केन्द्र संख्या 17 और 19 पर दो बार से अधिक बार मतदान करती हुयी नजर आ रही हैं।

केरल के कासरगोड लोकसभा क्षेत्र में 23 अप्रैल को मतदान के दौरान फर्जी मतदान करने के आरोप में पंचायत के एक सदस्य सहित सत्तारूढ़ माकपा के तीन महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी की शिकायत पर चेरूतझाम पंचायत के एक सदस्य एन पी सलीना, के पी सुमैया और पद्मिनी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जिलाधिकारी जिले के निर्वाचन अधिकारी भी हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धाराओं, 171 सी, डी और एफ के तहत मामला दर्ज किया गया।

स्थानीय टेलीविजन चैनलों ने सीसीटीवी दृश्यों को दिखाया था जिसमें तीन महिला कासरगोड संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले कन्नूर जिले में पिलथारा के एयूपी स्कूल में मतदान केन्द्र संख्या 17 और 19 पर दो बार से अधिक बार मतदान करती हुयी नजर आ रही हैं। यह घटना सत्तारूढ़ मोर्चा के लिए शर्मिंदगी का सबब बनी। मुख्य चुनाव अधिकारी टीका राम मीणा ने बाद में पुष्टि की कि तीन महिलाओं ने फर्जी मतदान किया था और मतदान अधिकारियों की भूमिका की जांच कराई जाएगी। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकेरलकासरगोड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे