लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: बिहार में कोसी इलाका सीएम नीतीश कुमार के लिए बनी प्रतिष्ठा की बात, जी जान से जुटे उम्मीदवार

By एस पी सिन्हा | Updated: April 20, 2019 19:58 IST

लोकसभा चुनाव 2019: कोसी की दो संसदीय सीटें सुपौल और मधेपुरा में इस बार का लोकसभा चुनाव रोचक और दोनों महागठबंधनों के लिए चुनौती भरा भी है. 

Open in App
ठळक मुद्देचुनावी दंगल में भाग्य आजमा रहे कई दिग्गजों के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा की लडाई होगी यह चुनाव सांसद दंपति पप्पू यादव और रंजीत रंजन के लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण है

बिहार के कोसी का इलाका आज लोकसभा के चुनाव में केन्द्र बिन्दु बना हुआ है. इस ईलाके का महत्व कितना है, इसबात का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी चुनावी बिगुल बजाने अररिया पहुंचे, जबकि बिहार की राजनीति के सबसे कद्दावर नेता और प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों कोसी क्षेत्र में कैम्प कर रहे हैं. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले एक हफ्ते से वे लगातार इस क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं और कभी-कभी रात्रि विश्राम भी वहीं करते हैं. उनकी कैम्पिंग को अब शरद यादव की मधेपुरा से उम्मीदवारी से जोड़कर भी देखा जा रहा है. राजनीतिक गलियारों में हो रही चर्चा के अनुसार नीतीश कुमार की यह कैम्पिंग मधेपुरा सीट से शरद यादव की हार सुनिश्चित करने के लिए है. 

यहां बता दें कि नीतीश कुमार ने 2014 के लोकसभा चुनाव में शरद यादव को मधेपुरा सीट से जिताने के लिए एक हफ्ते तक कैम्प किया था. उस समय शरद यादव मधेपुरा से जदयू के चुनाव चिन्ह से चुनाव लड रहे थे. तब वे राजद के पप्पू यादव से हार गए थे. हालांकि इस बार का परिदृश्य बिल्कुल उलट है. शरद यादव और नीतीश कुमार एक दूसरे के विरोधी हो गए हैं और शरद राजद के टिकट पर चुनाव लड रहे हैं. सूत्रों की मानें तो शरद को हराने के लिए नीतीश 21 अप्रैल तक कोसी इलाके में ही रुका करेंगे.

बता दें कि यहां उसी दिन प्रचार का अंतिम दिन है. हालांकि लोकसभा चुनाव के इस तीसरे दौर में मधेपुरा के साथ कोसी के सुपौल और झंझारपुर के अलावे अररिया इलाके में भी वोट डाले जाएंगे. इनमें तीनों ही सीटों पर नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के ही उम्मीदवार एनडीए की ओर से चुनाव मैदान में हैं. जाहिर है नीतीश कुमार का कोसी क्षेत्र में रहना भर ही बडा मैसेज है. जबकि अररिया से भाजपा का उम्मीदवार है.

बहरहाल, राजनीति में वो फलसफा बिलकुल सटीक है कि राजनीति में ना तो कोई स्थायी दोस्त होता है, और ना ही दुश्मन. शायद नीतीश शरद की राजनीति भी इसी फलसफे पर फिट बैठती है. कोसी की दो संसदीय सीटें सुपौल और मधेपुरा में इस बार का लोकसभा चुनाव रोचक और दोनों महागठबंधनों के लिए चुनौती भरा भी है. 

चुनावी दंगल में भाग्य आजमा रहे कई दिग्गजों के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा की लडाई होगी तो पर्दे के पीछे महत्वपूर्ण रोल अदा करने वाले अन्य कई राजनीतिक दिग्गजों की भी अग्नि परीक्षा होने वाली है. यह चुनाव सांसद दंपति पप्पू यादव और रंजीत रंजन के लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण है. जानकारों के अनुसार इस बार का चुनाव सांसद दंपति के अलावा मधेपुरा लोकसभा सीट से महागठबंधन के उम्मीदवार शरद यादव के राजनीतिक सफर की दशा और दिशा तय करने वाला होगा.

टॅग्स :लोकसभा चुनावनीतीश कुमारबिहार लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील