साल भर के अंदर ही भाजपा ने पलट दी बाजी, 2018 के उपचुनाव में हारे थे गोरखपुर, फूलपुर और कैराना, 2019 में जीते

By सतीश कुमार सिंह | Published: May 24, 2019 05:35 PM2019-05-24T17:35:29+5:302019-05-24T17:35:29+5:30

भाजपा के लिए प्रचंड बहुमत की बयार उत्तरप्रदेश में पिछले साल हुए तीन लोकसभा उपचुनावों में मिली हार के जख्म पर जीत का मरहम भी लगा गयी। भाजपा ने पिछले साल गोरखपुर, फूलपुर और कैराना लोकसभा सीटों के हुए उपचुनाव में मिली शिकस्त की भरपाई इस आम चुनाव में कर ली। तीनों सीटों पर उसके प्रत्याशी भारी मतों से विजयी हुए।

lok sabha election 2019 by election in uttar pradesh gorakhpur phulpur kairana. | साल भर के अंदर ही भाजपा ने पलट दी बाजी, 2018 के उपचुनाव में हारे थे गोरखपुर, फूलपुर और कैराना, 2019 में जीते

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मायावती और अखिलेश यादव से हार का बदला लिया।

Highlightsभोजपुरी स्टार रवि किशन ने गठबंधन के प्रत्याशी राम भुआल निषाद को तीन लाख से ज्यादा मतों से हराया।फूलपुर पर केशरी देवी पटेल ने गठबंधन प्रत्याशी पंधारी यादव को हराकर यह सीट फिर से भाजपा की झोली में डाल दी। भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार ने तबस्सुम को 92 हजार 160 मतों से पराजित करके इस सीट पर फिर से भाजपा को कब्जा दिला दिया।

भाजपा के लिए प्रचंड बहुमत की बयार उत्तरप्रदेश में पिछले साल हुए तीन लोकसभा उपचुनावों में मिली हार के जख्म पर जीत का मरहम भी लगा गयी।

भाजपा ने पिछले साल गोरखपुर, फूलपुर और कैराना लोकसभा सीटों के हुए उपचुनाव में मिली शिकस्त की भरपाई इस आम चुनाव में कर ली। तीनों सीटों पर उसके प्रत्याशी भारी मतों से विजयी हुए। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में पिछले साल मार्च में हुए उपचुनाव में बसपा से मिले समर्थन के बूते सपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद ने भाजपा को हराकर उसे करारा झटका दिया था।

लेकिन बृहस्पतिवार को घोषित परिणामों में इस सीट से भाजपा उम्मीदवार भोजपुरी स्टार रवि किशन ने सपा—बसपा—रालोद गठबंधन के प्रत्याशी राम भुआल निषाद को तीन लाख से ज्यादा मतों से हराकर यह सीट फिर से भाजपा की झोली में डाल दी।

फूलपुर सीट पर पिछले साल हुए उपचुनाव में सपा प्रत्याशी नागेन्द्र प्रताप सिंह पटेल ने भाजपा के कौशलेन्द्र सिंह पटेल को हराकर भगवा दल से यह सीट छीन ली थी। हालांकि इस बार केशरी देवी पटेल ने गठबंधन प्रत्याशी पंधारी यादव को हराकर यह सीट फिर से भाजपा की झोली में डाल दी।

कैराना सीट पर भी पिछले साल हुए उपचुनाव में भी भाजपा को पराजय का सामना करना पड़ा था। तब रालोद प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने भाजपा उम्मीदवार मृगांका सिंह को हरा दिया था। मगर इस बार भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार ने गठबंधन की तरफ से सपा के टिकट पर लड़ रही तबस्सुम को 92 हजार 160 मतों से पराजित करके इस सीट पर फिर से भाजपा को कब्जा दिला दिया। 

भाजपा ने दो विधानसभा सीटों का उपचुनाव भी जीता

लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने वाली भाजपा ने उत्तरप्रदेश की दो विधानसभा सीटों के उपचुनाव में भी धमाकेदार जीत हासिल की है। भाजपा विधायकों के निधन की वजह से रिक्त हुई इन दोनों सीटों पर गत 19 मई को लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के साथ ही मतदान हुआ था।

चुनाव आयोग द्वारा शुक्रवार को घोषित परिणामों के मुताबिक आगरा उत्तरी विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी सूरज शर्मा को 60 हजार 31 मतों से पराजित किया। खंडेलवाल को कुल एक लाख 5762 वोट मिले, जबकि शर्मा को 45 हजार 731 मत प्राप्त हुए।

आगरा उत्तरी सीट भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग के गत 10 अप्रैल को हुए निधन की वजह रिक्त हुई थी। इसके अलावा लखीमपुर खीरी जिले की निघासन सीट के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी शशांक वर्मा ने जीत हासिल की है। यह सीट उनके पिता भाजपा विधायक राम कुमार वर्मा के सितम्बर 2018 में निधन के कारण खाली हुई थी।

शशांक ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के मोहम्मद कय्यूम को 53 हजार 282 मतों से हराया। शशांक को एक लाख 20 हजार 222 वोट मिले। वहीं, कय्यूम को 68 हजार 896 मत प्राप्त हुए। इसके साथ ही 403 सदस्यीय प्रदेश विधानसभा में भाजपा विधायकों की कुल संख्या 311 हो गयी है। 

Web Title: lok sabha election 2019 by election in uttar pradesh gorakhpur phulpur kairana.