लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: बंगाल को भेदने में सफल हुई बीजेपी, लेकिन ओडिशा ने नवीन पटनायक का साथ नहीं छोड़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 23, 2019 15:16 IST

एग्जिट पोल ने ओडिशा में भी बीजेपी को 10 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान जताया था लेकिन नवीन बाबू के राज्य में बीजेपी का मिशन सफल होता हुआ नहीं दिख रहा है. बीजेपी 5 सीटों पर आगे चल रही है लेकिन नवीन पटनायक अभी भी 15 सीटों पर बढ़त लेकर बहुत आगे हैं.

Open in App

बीजेपी बंगाल में 18 सीटों पर आगे चल रही है. एग्जिट पोल में इस बात का अंदेशा जताया गया था कि बंगाल में अमित शाह का भगवा मिशन सफल होने वाला है. एग्जिट पोल ने ओडिशा में भी बीजेपी को 10 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान जताया था लेकिन नवीन बाबू के राज्य में बीजेपी का मिशन सफल होता हुआ नहीं दिख रहा है. बीजेपी 5 सीटों पर आगे चल रही है लेकिन नवीन पटनायक अभी भी 15 सीटों पर बढ़त लेकर बहुत आगे हैं. 

लोकसभा चुनाव 2019 में मोदी लहर नहीं बल्कि सुनामी सामने आई है. रुझानों में बीजेपी अकेले दम पर 300 पर कर चुकी है. वहीं यूपीए 100 के भीतर सिमटती हुई दिख रही है. एनडीए 350 के आंकड़ों को पार कर चुकी है. 

ब्रांड मोदी के आगे विपक्ष का हर मुद्दा धाराशायी हो गया है. इस बीच खबर है कि पीएम शाम में छह बजे देश को संबोधित करेंगे. वहीं, शाम में बीजेपी संसदीय दल की बैठक भी होने वाली हैं. पीएम मोदी ने इस बार खुद 145 रैलियां की थी जिसमें सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश और उसके बाद बंगाल में की थी. 

कल पीएम ने मंत्रिमंडल की बैठक भी बुलाई है. बीजेपी ने 'मोदी है तो मुमकिन है' के नारे के साथ चुनाव लड़ा था जिसका असर चुनावी नतीजों पर पड़ा है. हिंदी हार्टलैंड को बीजेपी ने एकतरफ़ा जीत लिया है. यूपी में महागठबंधन का कोई ख़ास असर बीजेपी की सेहत पर नहीं पड़ा है. बीजेपी यूपी में 60 सीटों के आसपास दिख रही है. खुद राहुल गांधी अमेठी से पीछे चल रहे हैं.  स्मृति ईरानी 11 हजार वोट से आगे चल रही हैं.   

टॅग्स :लोकसभा चुनावनवीन पटनायकनरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील