लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: यूपी में बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, आडवाणी, मेनका और वरुण गांधी का नाम नहीं

By धीरज पाल | Updated: March 26, 2019 09:08 IST

लोकसभा चुनाव: यूपी में बीजेपी स्टार प्रचारकों में सीएम योगी का नाम 16वें नंबर पर और मनोज तिवारी का नाम 27वें नंबर पर है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी में बीजेपी के स्टार प्रचारकों में कुल 40 लोगों का नाम शामिल है। इस लिस्ट में हेमा मालिनी, स्वामी प्रसाद मौर्य, चेतन चौहान का भी नाम शामिल किया गया है। 

लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 40 प्रचारकों के नाम है।

उत्तर प्रदेश में स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शीर्ष पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम है। इसके अलावा अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गड़करी, राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज समेत बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं का नाम शामिल है। यूपी में बीजेपी स्टार प्रचारकों में सीएम योगी का नाम 16वें नंबर पर और मनोज तिवारी का नाम 27वें नंबर पर है। इसके अलावा हेमा मालिनी, स्वामी प्रसाद मौर्य, चेतन चौहान का नाम है। 

आडवाणी और जोशी का नाम नहीं

भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी  को नजरअंदाज कर दिया है। यूपी में बीजेपी के स्टार प्रचारकों में भी आडवाणी  का नाम नहीं शामिल किया गया है। इसके साथ ही बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में से एक मुरली मनोहर जोशी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल कर दिया है। 

बता दें कि बीजेपी ने इस बार आडवाणी  का टिकट भी काट दिया गया है। गुजरात के गांधीनगर से आडवाणी  का टिकट काट कर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को दिया है। वहीं, बताया जा रहा है कि इस लोकसभा चुनाव में मुरली मनोहर जोशी का भी टिकट कट सकता है। मुरली मनोहर जोशी कानपुर से सांसद हैं। 

यहां देखें यूपी में बीजेपी स्टार प्रचारकों की पूरी लिस्ट

मेनका गांधी और वरुण गांधी का नाम नहीं

बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मेनका गांधी और वरुण गांधी का भी नाम नहीं है। पिछले कुछ दिनों से वरुण गांधी का नाम कांग्रेस में शामिल होने की खबरें आ रहीं थी। 

 

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)एल के अडवाणीवरुण गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवरुण गांधी ने सपरिवार की पीएम मोदी से मुलाकात, प्रशंसा में वरुण ने बांधे तारीफों के पुल; देखें तस्वीरें

भारतकांग्रेस के शशि थरूर ने एलके आडवाणी की तारीफ में क्या कहा कि पार्टी ने उनके बयान बनाई दूरी?

भारतलालकृष्ण आडवाणी से आगे निकले अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री के रूप में 2258 दिन पूरे, देखिए उपलब्धियां

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतलालकृष्ण आडवाणी और गोविंद बल्लभ पंत से आगे निकलेंगे अमित शाह?, गृह मंत्री के रूप में रच रहे इतिहास

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया