लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: भोपाल में सक्रिय हुए भाजपा के दिग्गज, मालवा अंचल पर विशेष निगाहें

By राजेंद्र पाराशर | Updated: May 7, 2019 23:18 IST

मध्यप्रदेश में अब तक 13 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान हो चुका है. शेष 16 लोकसभा क्षेत्रों को लेकर भाजपा गंभीर नजर आ रही है. इसके चलते भाजपा ने एक बार फिर रणनीति बदली है और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के साथ प्रदेश के नेताओं की बैठकों का दौर तेज हो गया है.

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश में अब तक 13 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान हो चुका है.भाजपा के गुजरात प्रभारी ओ.पी. माथुर को राष्ट्रीय नेतृत्व ने भोपाल भेज दिया है.

मध्यप्रदेश में तीसरे चरण के चुनाव से पहले अब भाजपा ने शेष 16 लोकसभा सीटों के लिए प्रदेश में दिग्गजों को उतारने का फैसला किया है. इसके चलते अब भोपाल में भाजपा के दिग्गज नेता पहुंचने लगे हैं. ये नेता भोपाल संसदीय क्षेत्र के अलावा मालवा अंचल की सभी सीटों पर सीधी नजर रखेंगे.

मध्यप्रदेश में अब तक 13 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान हो चुका है. शेष 16 लोकसभा क्षेत्रों को लेकर भाजपा गंभीर नजर आ रही है. इसके चलते भाजपा ने एक बार फिर रणनीति बदली है और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के साथ प्रदेश के नेताओं की बैठकों का दौर तेज हो गया है.

दो चरणों के चुनाव में प्रदेश के नेताओं का ज्यादा दखल रहा, लेकिन अब राष्ट्रीय नेता प्रदेश के नेताओं के साथ मिलकर चुनावी रणनीति बनाएंगे. इसके चलते भोपाल में अब दिग्गज नेताओं का आना भी शुरु हो गया है.

अमित शाह भी हुए सक्रिय 

भाजपा के गुजरात प्रभारी ओ.पी. माथुर को राष्ट्रीय नेतृत्व ने भोपाल भेज दिया है. वे यहां पर 10 मई तक रहकर चुनावी रणनीति बनाएंगे. माथुर के अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निर्देश पर राष्ट्रीय महामंत्री डा. अनिल जैन ने भी भोपाल में मोर्चा संभाला है.

उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने भी भोपाल संसदीय क्षेत्र के प्रचार का फीडबैक लिया और सारे मंडलों की बैठक ली. जैन के अलावा भाजपा के प्रदेश प्रभारी डा. विनय सहस्त्रबुद्धे भोपाल में ही हैं. वहीं पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा और शिवराज सिंह चौहान लगातार सभाएं कर रहे हैं.

यहां उल्लेखनीय है कि ओ.पी. माथुर 2003 में मध्यप्रदेश के प्रभारी थे, तब कांग्रेस की सरकार को हराकर भाजपा ने अपनी सरकार बनाई थी.

माथुर को एक बार फिर मध्यप्रदेश में भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने सक्रिय किया है. उन्हें विशेषकर भोपाल संसदीय क्षेत्र में सक्रिय किया जा रहा है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावभोपालसाध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरदिग्विजय सिंहशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारतदिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री यादव, दिवंगत परिजनों को 8-8 लाख रुपये?, कहा-संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ?

भारतजब प्रभु का बुलावा आता है तो हर व्यक्ति आ जाता, अयोध्या आएंगे राहुल गांधी?, दिग्विजय सिंह ने कहा- बुलावा आएगा, तो जरूर आएंगे, क्यों नहीं आएंगे?, वीडियो

भारतहिंदी पत्रकारिता के 200 साल के सफर पर सप्रे संग्रहालय में विमर्श और अलंकरण?, लोकमत के वरिष्ठ संपादक विकास मिश्र को माधवराव सप्रे सम्मान

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे