लाइव न्यूज़ :

चौकीदार चोर नहीं, प्योर है, इस बार भी पीएम बनना श्योर है: राजनाथ सिंह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 26, 2019 13:32 IST

लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने जनता को संबोधित किया। उन्होंने चौकीदार पर एक कविता सुनाई। जिसमें कहा कि इस बार चौकीदार का चुनाव जीतना तय है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी ने सोशल मीडिया पर #MaiBhiChaukidar के कैंपेन की शुरुआत किया थाकैंपेन के तहत पीएम मोदी सहित बीजेपी के कई बड़े दिग्गजों ने अपने नाम के आगे चौकीदार लिखा

भारतीय जनता पार्टी ने साल 2014 का लोकसभा चुनाव 'चायवाले' के दम पर लड़ा था, लेकिन लगता है कि साल 2019 का चुनाव चौकीदार के दम पर लड़ा जा रहा है। बीजेपी की चुनावी रैलियों, नेताओं के भाषणों व बयानों और सोशल मीडिया पर चौकीदार का जिक्र जरूर होता है। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को चौकीदार को लेकर शायरी की है। जिसमें उन्होंने बताया कि इस बार भी चौकीदार का चुनाव जीतना पक्का है। 

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए चौकीदार पर शायरी बोली है। उन्होंने कहा कि चौकीदार चोर नहीं, चौकीदार प्योर है। चौकीदार का दोबारा पीएम बनना श्योर (पक्का) है, देश की समस्याओं का वो ही क्योर है।

बीजेपी और कांग्रेस के बीच 'चौकीदार' का खेल

बीजेपी ने सोशल मीडिया पर #MaiBhiChaukidar के कैंपेन की शुरुआत किया था। जिसके तहत सोशल मीडिया पर पीएम मोदी सहित बीजेपी के कई बड़े दिग्गजों ने अपने नाम के आगे चौकीदार लिखा। कांग्रेस लगातार 'चौकीदार' पर निशाना साध रही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रेस कॉन्फेंस और अपने भाषणों में कई बार 'चौकीदार' को 'चोर' बता चुके हैं।

मालूम हो कि 2014 में सोशल मीडिया से लेकर मीडिया की सुर्खियों में चायवाला शामिल होता था। पार्टी ने जगह-जगह 'चाय पर चर्चा' शुरू की थी। बीजेपी और कांग्रेस के बीच चल रहे 'चौकीदार-चौकीदार' के खेल में कौन विजयी होगा। इसकी तस्वीर 23 मई 2019 को साफ हो जाएगी, जब लोकसभा चुनाव का परिणाम जनता के सामने आएगा।

टॅग्स :लोकसभा चुनावराजनाथ सिंहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे