लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः कांग्रेस पर जमकर बरसे अखिलेश, कहा- उसके लिए गठबंधन से ज्यादा बड़ा घमंड

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 25, 2019 15:15 IST

Lok Sabha Elections 2019: सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि उन्होंने विश्वासघात किया।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव ने 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के साथ गठबंधन किया था। चुनाव में हार मिलने के बाद दोनों पार्टियों के बीच खटास आ गई थी।

समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी ने विश्वासघात किया है। कानपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बातें कही।

अखिलेश यादव ने 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के साथ गठबंधन किया था। हालांकि चुनाव में हार मिलने के बाद दोनों पार्टियों के बीच खटास आ गई थी।

अखिलेश ने कहा, 'ये सही है कि हमारा गठबंधन था लेकिन हमें नहीं पता था कि कांग्रेस में ज्यादा घमंड है। गठबंधन कुछ नहीं होता घमंड ज्यादा बड़ी चीज है।'

लोकसभा चुनाव से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि कांग्रेस भी सपा-बसपा गठबंधन का हिस्सा हो सकती है। लेकिन सपा-बसपा-आरएलडी ने सीट शेयरिंग से कांग्रेस को बाहर रखा।

हालांकि अमेठी और रायबरेली सीट से गठबंधन ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारने का फैसला किया है। अमेठी सीट से राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं और रायबरेली से सोनिया गांधी चुनाव लड़ती हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी ने भी ऐलान किया है कि वो मुलायम परिवार के खिलाफ अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगा।

समाचार एजेंसी एएनआई से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :लोकसभा चुनावअखिलेश यादवनरेंद्र मोदीउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब