जानिए चुनावी हाल, एक पूर्व प्रधानमंत्री सहित 13 पूर्व मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव हारे, मोदी मैजिक जारी

By सतीश कुमार सिंह | Published: May 24, 2019 02:01 PM2019-05-24T14:01:13+5:302019-05-24T14:01:13+5:30

मोदी सुनामी में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा चुनाव हार गए हैं। एचडी देवगौड़ा के साथ-साथ 13 पूर्व सीएम भी चुनाव हार गए। 17वीं लोकसभा चुनाव में दिग्गज चुनाव में ढेर हो गए।

lok sabha election 2019 13 Former Chief Ministers and 1 ex pm Lose lok shabha Polls. | जानिए चुनावी हाल, एक पूर्व प्रधानमंत्री सहित 13 पूर्व मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव हारे, मोदी मैजिक जारी

नरेंद्र मोदी लहर में कई दिग्गज चुनाव जीत नहीं पाए। पूर्व पीएम सहित 13 पूर्व सीएम चुनाव हारे।

Highlightsजनता दल (सेक्यूलर) के नेता,  कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा भी नहीं जीत पाए। वह चुनाव जीत गए।महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चह्वाण, सुशील कुमार शिंदे, जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी अपनी सीट गंवा दी।

लोकतंत्र का महापर्व खत्म हो गया। लोकसभा चुनाव में एक-दूसरे पर वार किए गए। 2014 की कहानी 2019 में भी जारी है।

पीएम नरेंद्र मोदी मैजिक ने सभी को ध्वस्त कर दिया। मोदी सुनामी में कई सारे नेता ढेर हो गए। खासकर हिन्दी इलाके में मोदी का जलवा कायम है। मोदी सुनामी में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा चुनाव हार गए हैं। एचडी देवगौड़ा के साथ-साथ 13 पूर्व सीएम भी चुनाव हार गए। 17वीं लोकसभा चुनाव में दिग्गज चुनाव में ढेर हो गए।

देवगौड़ा सहित 13 पूर्व मुख्यमंत्री चुनाव में मात खाए

नतीजों ने दिग्गजों को सोचने को मजबूर कर दिया। जनता दल (सेक्यूलर) के नेता,  कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा भी नहीं जीत पाए। वह चुनाव जीत गए।

 उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत, मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चह्वाण, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो नेता शिबू सोरेन, झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मंराडी, जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी अपनी सीट गंवा दी।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम नेता जीतन राम मांझी को भी हार का सामना करना पड़ा। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली भी चुनाव हार गए हैं।

दिग्गज जो चुनाव में हारे

एचडी देवगौड़ा, सीट- तुमकर

पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (सेक्यूलर) सुप्रीमो एचडी देवगौड़ा चुनाव हार गए। भाजपा के जीएस बासवराज ने तुमकर से 13339 लाख वोट से हराया। अपने पोते के लिए पहली बार हासन सीट छोड़कर तुमकर से चुनाव लड़ थे। देवगौड़ा को 582788 वोट और बासवाराज को 596127 वोट मिले।

भूपेंद्र हुड्डा, सीट- सोनीपत

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भाजपा के उम्मीदवार रमेश कौशिक ने 164864 वोटों से हराया। रमेश कौशिक को कुल 587664 वोट मिले,  जबकि भूपेंद्र हुड्डा 422800 वोट ही हासिल कर पाए।

हरीश रावत, सीट- नैनीताल-उधमपुर नगर

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को इस सीट पर भाजपा के अजय भट्ट ने हराया। अजय को 772195 वोट और हरीश को 433099 वोट मिले।

मुकुल संगमा, सीट - तुरा

मेघालय की तुरा लोकसभा सीट पर नेशनल पीपुल्स पार्टी की अगाथा संगमा ने जीत दर्ज की है। अगाथा ने कांग्रेस उम्मीदवार व मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. मुकुल संगमा को 63772 वोटों से हराया। 

शिबू सोरेन, सीट- दुमका

पूर्व मुख्यमंत्री व झारखंड मुक्ति मोर्चा के शिबू सोरेन भाजपा प्रत्याशी सुनील सोरेन से चुनाव हार गए। शिबू को 437333 वोट और सुनील को 484923 मिले। 

बाबूलाल मरांडी, सीट- कोडरमा 

भाजपा की अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मंराडी को हराया।अन्नपूर्णा को 753016 वोट और मरांडी को 297416 वोट मिले। 

शीला दीक्षित, सीट- उत्तर-पूर्व दिल्ली 

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित भाजपा के मौजूदा सांसद मनोज तिवारी से चुनाव हार गईं। मनोज को 787799 वोट तो शीला को 421697 वोट मिले।

दिग्विजय सिंह, सीट- भोपाल 

भोपाल लोकसभा सीट पर दिग्विजय सिंह को प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने हराया। प्रज्ञा को 866482 और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को 501660 मत मिले।

नबाम तुकी, सीट- अरुणाचल वेस्ट

इस सीट से भाजपा के प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री  किरेन रिजिजू ने अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी को 156599 लाख से ज्यादा मतों के अंतर से हराया।

अशोक चह्वाण, सीट- नांदेड़ 

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चह्वाण को भाजपा के प्रतापराव पाटिल चिखालिकर ने 40148 वोटों से हराया।

सुशील शिंदे, सीट- सोलापुर

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील शिंदे भाजपा प्रत्याशी जय सिद्धेश्वर एस महास्वामीजी से 158608 वोटों से हार गए।

जीतन राम मांझी, सीट- गया

इस सीट पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम नेता जीतन राम मांझी जदयू के विकास कुमार से 152426 वोटों से हार गए

वीरप्पा मोइली, सीट- चिकबल्लापुर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एम वीरप्पा मोइली को भाजपा उम्मीदवार बी एन बाचे गौड़ा ने चिकबल्लापुर सीट पर 182110 मतों के अंतर से हरा दिया है। 

महबूबा मुफ्ती, सीट- अनंतनाग

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती व पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती चुनाव हार गईं। पीडीपी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को अपने गढ़ अनंतनाग सीट में हार का सामना करना पड़ा। सबसे बड़ा उलटफेर अनंतनाग सीट पर देखने को मिला, जहां नेशनल कांफ्रेंस उम्मीदवार और उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश हसनैन मसूदी ने पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा को मात दी। कम मतदान वाले मुकाबले में, मसूदी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जी ए मीर से कड़ी चुनौती मिली, लेकिन अंत में मसूदी ने मीर को 6676 वोटों के अंतर से हराया। महबूबा का प्रदर्शन बहुत निराशाजनक रहा और उन्हें केवल 30 हजार 524 वोट मिले।

Web Title: lok sabha election 2019 13 Former Chief Ministers and 1 ex pm Lose lok shabha Polls.