लाइव न्यूज़ :

नैनीताल लोकसभा सीट 2019: क्या पूर्व सीएम हरीश रावत दोहरा पाएंगे जीत?, जानिए इस संसदीय क्षेत्र का इतिहास और राजनीतिक समीकरण

By धीरज पाल | Updated: April 3, 2019 15:41 IST

लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड के नैनीताल-उधमसिंह नगर सीट पर कांग्रेस के टिकट से पूर्व सीएम हरीश रावत मैदान में हैं। बीजेपी ने इस सीट पर अजय भट्ट को मैदान में उतारा है।   

Open in App

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सियासत में उथल-पुथल का दौर शुरू है। पार्टियां जनता को लुभाने के लिए बड़े-बड़े वादे कर रही हैं। इस लोकसभा चुनाव में देशभर की कई ऐसी लोकसभा सीटें है, जिसपर सबकी नजरें टिकीं हुई हैं। उत्तराखंड में नैनीताल-उधमपुर नगर लोकसभा सीट उन्हीं 'हॉट सीटों' में से एक है।

साल 2019 लोकसभा चुनाव में नैनीताल-उधमपुर नगर लोकसभा सीट पर अभी तक कुल 7 प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन इस सीट पर कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही है। मुकाबला इसलिए भी कड़ा है क्योंकि यहां से कांग्रेस के टिकट से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चुनाव लड़ रहे हैं। जिनका मुकाबला बीजेपी के टिकट से अजय भट्ट से होगा। इनके अलावा बहुजन समाजवादी पार्टी से नीतिन अग्रवाल, सीपीआई से कामरेड डॉ. कैलाश पांडे चुनाव लड़ रहे हैं। 

साल 2014 लोकसभा चुनाव का ब्यौरा

 साल 2014 के लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी ने जीत हासिल की थी। कोश्यारी ने कांग्रेस के करण चंद सिंह बाबा को हराया था। इस चुनाव में कोश्यारी को 6 लाख 36 हजार 769 वोट मिले थे और के सी चंद बाबा को 3 लाख 52 हजरा 52 वोट मिले थे। यानी कोश्यारी ने 2 लाख 84 हजार 717 वोटों से जीत हासिल की थी। यहां तीसरे नंबर बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार लायक अहमद थे। जिन्हें 59 हजार 245 वोट मिले थे। 

नैनीताल-उधमसिंह नगर सीट का इतिहास 

नैनीताल-उधमसिंह नगर सीट का इतिहास बहुत पुराना नहीं है। यह सीट साल 2009 के आम चुनाव में अस्तित्व में आया था। इस लोकसभा सीट में कुल 14 विधानसभा सीटें आती हैं। नैनीताल जिले में भीमताल, हल्द्वानी, कालाढूंगी, लालकुआं, नैनीताल, सीटें हैं. जबकि उधमसिंह नगर जिले में बाजपुर, गदरपुर, जशपुर, काशीपुर, खटीमा, किच्छा, नानकमत्ता, रुद्रपुर और सितारगंज सीट आती हैं। 

नैनीताल - उधमसिंह नगर सीट में सबसे पहला आम चुनाव साल 2009 में हुआ था। साल 2009 के आम चुनाव में कांग्रेस के के. सी. सिंह बाबा ने जीत हासिल की थी। उन्होंने बीजेपी के बच्ची सिंह रावत को हराया था। बाबा सिंह को 3 लाख 21 हजार से अधिक वोट मिले थे, जबकि बच्ची सिंह रावत को 2 लाख से अधिक वोट मिले थे।  

हालांकि इस सीट से कांग्रेस के टिकट से उम्मीदवार पूर्व सीएम हरीश रावत मैदान में है, जबकि बीजपी ने वर्तमान सांसद भगत सिंह कोश्यारी को टिकट ने देकर अजय भट्ट को दिया है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनैनीताल लोकसभा सीटकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नैनीताल-उधमसिंह नगर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम