लाइव न्यूज़ :

यह लोकसभा सीट रही है कांग्रेस का गढ़, BJP सिर्फ दो बार ही कर सकी है जीत हासिल

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 9, 2019 08:23 IST

लातूर लोकसभा सीट: 16 वीं लोकसभा के लिए 2014 के चुनाव में मोदी लहर का असर रहा और इस पर भाजपा ने कब्जा किया. इस चुनाव क्षेत्र के अधिकांश मुस्लिम व दलित वोटर कांग्रेस के पक्ष में रहे हैं. 2014 के चुनाव में दलित व मुस्लिम समुदाय के कुछ मतदाताओं ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया. 

Open in App

महाराष्ट्र की लातूर लोकसभा सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है. वर्ष 1977 के पहले लोकसभा चुनाव में शेतकरी कामगार पार्टी जीती थी, जबकि 1980 से 1999 और 2009 के आम चुनाव में कांग्रेस का कब्जा रहा है. कांग्रेस के इस अभियान को भारतीय जनता पार्टी ने 2004 में रोक दिया. 2014 के आम चुनाव में मोदी लहर के चलते इस सीट पर दूसरी बार 'कमल' खिला. 

इस प्रकार लातूर सीट पर शेकापा को सिर्फ एक बार ही जीत का स्वाद चखने को मिला, जबकि भाजपा दो बार यहां से जीती है. 2009 के आम चुनाव से पहले चुनाव क्षेत्र के परिसीमन में लातूर लोकसभा सीट अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित हुई़ आरक्षित सीट के लिए पहले चुनाव में कांग्रेस ने बाजी मारी.

16 वीं लोकसभा के लिए 2014 के चुनाव में मोदी लहर का असर रहा और इस पर भाजपा ने कब्जा किया. इस चुनाव क्षेत्र के अधिकांश मुस्लिम व दलित वोटर कांग्रेस के पक्ष में रहे हैं. 2014 के चुनाव में दलित व मुस्लिम समुदाय के कुछ मतदाताओं ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया. 

अब 2019 के चुनाव प्रचार का रणसंग्राम शुरू हो गया है. इस चुनाव में वंचित विकास मोर्चा का उम्मीदवार भी मैदान में हैं. इससे मोर्चा का असर कांग्रेस व भाजपा उम्मीदवारों पर पड़ने की संभावना है. दलित व मुस्लिम मतदाता मोर्चा की ओर जाने पर कांग्रेस को अधिक नुकसान हो सकता है। 

उल्लेखनीय है कि लातूर पहले लत्तलूर के नाम से जाना जाता था. इसके बाद रत्नापुर और अब लातूर के नाम से मशहूर है. लातूर का शिक्षा पैटर्न, व्यापार और दो बड़े राजनीतिक नेताओं के चलते लातूर को देश व विश्व स्तर पर पहचान मिली.

टॅग्स :लोकसभा चुनावलातूरकांग्रेसमहाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए