लाइव न्यूज़ :

बिहार एनडीए में सीट बंटवारे के बाद BJP में उभरे असंतोष के स्वर, केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने खोला मोर्चा

By एस पी सिन्हा | Updated: March 19, 2019 19:21 IST

गिरिराज सिंह ने नाराजगी भरे लहजे में कहा कि मैं फिलहाल इस पर ज्यादा कुछ नहीं कह सकता, बिहार भाजपा अध्यक्ष ही इस पर जो भी कहना है कहेंगे क्योंकि उन्होंने मुझसे वादा किया था. वह ये मुझे पहले से कहते रहे हैं कि आप जहां से चाहें, वहां से चुनाव लड़ सकते हैं और मैंने ये कहा था कि अगर मैं चुनाव लड़ूंगा, तो मैं नवादा सीट से ही चुनाव लड़ूंगा. 

Open in App

बिहार एनडीए में सीट बंटवारे के बाद भाजपा में घमासान शुरू हो गया है और असंतोष के स्वर उभरने लगे हैं. केंद्रीय मंत्री और भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. गिरिराज सिंह ने कहा कि वह चुनाव लड़ेंगे तो सिर्फ नवादा लोकसभा क्षेत्र से ही लड़ेंगे. वह बिहार भाजपा के खिलाफ अपनी शिकायत लेकर दिल्ली दरबार पहुंच गए हैं.

गिरिराज सिंह ने नाराजगी भरे लहजे में कहा कि मैं फिलहाल इस पर ज्यादा कुछ नहीं कह सकता, बिहार भाजपा अध्यक्ष ही इस पर जो भी कहना है कहेंगे क्योंकि उन्होंने मुझसे वादा किया था. वह ये मुझे पहले से कहते रहे हैं कि आप जहां से चाहें, वहां से चुनाव लड़ सकते हैं और मैंने ये कहा था कि अगर मैं चुनाव लड़ूंगा, तो मैं नवादा सीट से ही चुनाव लड़ूंगा. 

वहीं, दूसरी तरफ उनकी ही पार्टी के विधान पार्षद रजनीश कुमार सिंह ने उन्हें नाटकबाज बताया है. बेगूसराय के विधान पार्षद रजनीश कुमार सिंह ने कहा कि नौटंकी करना बंद करें और बेगूसराय आकर चुनाव की तैयारी करें. रजनीश कुमार ने ट्वीट कर कहा है कि गिरिराज सिंह को अब अपनी माया समेटकर नाटक बंद कर देना चाहिए और बेगूसराय आकर लड़ने की तैयारी करनी चाहिए. 

दरअसल, जदयू और लोजपा के साथ सीटों की घोषणा के बाद से ही गिरिराज सिंह पार्टी से नाराज चल रहे हैं. वह पहले से ही कहते रहे हैं कि वह नवादा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे. लेकिन बंटवारे के वक्त ये सीट लोजपा को दे दी गई. गिरिराज सिंह के इस बयान के बाद अब पार्टी आलाकमान के समक्ष नया संकट खड़ा हो गया कि वह अपने सहयोगी लोजपा को नवादा के बदले किसी और सीट के लिए मनाए या नाराज चल रहे गिरिराज सिंह को मनाए. 

वहीं, झंझारपुर सीट जदयू के खाते में जाने के बाद भाजपा सांसद वीरेन्द्र कुमार चौधरी प्रदेश जदयू अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह से मिले. चर्चा के अनुसार खुद को झंझारपुर का उपयुक्त उम्मीदवार बताते हुए वीरेन्द्र चौधरी ने जदयू से टिकट देने की मांग की. हालांकि, प्रदेश जदयू अध्यक्ष ने कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया और सबों को मिल-जुलकर एनडीए के लिए काम करने का आह्वान किया. 

यहां बता दें कि भाजपा, जदयू और लोजपा ने यह ऐलान किया था कि कौन सी पार्टी कहां से चुनाव लड़ेगी. पहले से तय भाजपा और जदयू को 17 और लोजपा को मिले 6 सीटों के तहत जगह के नाम की भी घोषणा की गई. इसमें सबसे अहम सीट नवादा और भागलपुर भागलपुर ने लोजपा और जदयू को दे दिया. इन सीटों पर पिछली बार भाजपा के दो बड़े नेता गिरिराज सिंह और शाहनवाज हुसैन ने चुनाव लड़ा था.

टॅग्स :लोकसभा चुनावगिरिराज सिंहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)एनडीए सरकारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया