लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: एनसीपी प्रमुख शरद पवार का ऐलान, इस बार नहीं लड़ेंगे चुनाव

By विनीत कुमार | Updated: March 11, 2019 15:57 IST

बारामती से मौजूदा सांसद शरद पवार ने कहा कि उनके परिवार के दो सदस्य पहले ही चुनाव लड़ने जा रहे हैं और इसलिए ये उनके लिए सही मौका कि वे चुनाव न लड़े।

Open in App
ठळक मुद्देबारामती से पूर्व उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार के बेटे पार्थ इस बार चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।महाराष्ट्र में एनसीपी इस बार कांग्रेस के साथ गठबंधन कर चुनावी मैदान में उतरने जा रही है।

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने साफ कर दिया है कि वे इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। महाराष्ट्र से मौजूदा राज्य सभा सांसद शरद पवार ने कहा कि उनके परिवार के दो सदस्य पहले ही चुनाव लड़ने जा रहे हैं और इसलिए ये उनके लिए सही मौका कि वे चुनाव न लड़े। शरद पवार ने सोमवार को पुणे में एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान इस बार चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की। महाराष्ट्र में एनसीपी इस बार कांग्रेस के साथ गठबंधन कर चुनावी मैदान में उतरने जा रही है।

महाराष्ट्र के दिग्गज नेताओं में शुमार शरद पवार ने चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि मेरे परिवार के दो सदस्य इस बार चुनाव लड़ रहे हैं और इसलिए मुझे लगता है कि चुनाव नहीं लड़ने का ये फैसला लेने का सही समय है। मैं पूर्व में 14 बार चुनाव लड़ चुका हूं।'

चुनाव आयोग ने रविवार को आम चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी थी। इसके अनुसार 11 अप्रैल से लेकर 19 मई के बीच 543 सीटों के लिए पूरे देश में मतदान होंगे। महाराष्ट्र में इस बार लोकसभा चुनाव चार चरणों में पूरे होंगे। इसमें पहले चरण में 11 अप्रैल को 7 सीटों पर, 18 अप्रैल को 10 सीटों पर, 23 अप्रैल को 14 सीटों पर और 29 अप्रैल को 17 सीटों पर वोटिंग होने हैं। पुणे जिले में दो चरणों में मतदान होंगे। शरद पवार की पुणे में अच्छी पकड़ मानी जाती है। 

माना जा रहा है कि इस बार उनके पोते पूर्व उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार के बेटे पार्थ इस बार चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हो सकती है लेकिन माना जा रहा है कि पार्थ मावल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाबा-बैरागी राजनीतिक कमजोरी या मजबूरी

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

भारतबारामती-राहुरी सीट उपचुनावः अजित पवार की सीट पर उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, चुनाव मैदान से हटे शरदचंद्र पवार?, जानें मतदान और मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं