लाइव न्यूज़ :

लखनऊ सहित पांच जिलों पर मंडराया टिड्डियों का खतरा, कृषि विभाग रख रहा है नजर

By भाषा | Updated: July 13, 2020 05:35 IST

एक टीम कृषि निदेशक (उत्तर प्रदेश) और दूसरी टीम ने अपर कृषि निदेशक (कृषि रक्षा) के नेतृत्व में लखनऊ और बाराबंकी के टिड्डी प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को इसकी रोकथाम के लिए आवश्यक निर्देश दिया। 

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित पांच जिलों पर टिड्डियों के हमले का खतरा मंडरा रहा है। टिडि्डयों के अलग-अलग दल को राजधानी लखनऊ के अलावा बाराबंकी, सीतापुर, गोंडा एवं आगरा में उड़ते देखा गया।

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित पांच जिलों पर टिड्डियों के हमले का खतरा मंडरा रहा है। टिडि्डयों के अलग-अलग दल को राजधानी लखनऊ के अलावा बाराबंकी, सीतापुर, गोंडा एवं आगरा में उड़ते देखा गया और कृषि विभाग की टीमें उनकी लगातार निगरानी कर रही हैं। कृषि विभाग की विज्ञप्ति में बताया गया कि रविवार को मिली सूचना के अनुसार टिडि्डयों के अलग-अलग दल जनपद लखनऊ, सीतापुर, बाराबंकी, गोंडा एवं आगरा में उड़ान पर हैं। कृषि विभाग की टीमें टिड्डी दलों की लगातार निगरानी कर रही हैं। 

विज्ञप्ति के अनुसार प्रवास की स्थिति में टिडि्डयों को समाप्त करने की कार्रवाई देर रात में शुरू की जाएगी। टिड्डी दलों का निरीक्षण रविवार को कृषि विभाग मुख्यालय की दो टीमों ने अलग-अलग किया। 

विज्ञप्ति में कहा गया कि एक टीम कृषि निदेशक (उत्तर प्रदेश) और दूसरी टीम ने अपर कृषि निदेशक (कृषि रक्षा) के नेतृत्व में लखनऊ और बाराबंकी के टिड्डी प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को इसकी रोकथाम के लिए आवश्यक निर्देश दिया। 

शनिवार को उन्नाव के सफीपुर और फतेहपुर चौरासी विकास खंडों में टिडि्डयों के एक बडे़ दल ने प्रवास किया था, जिन्हें दस ट्रैक्टरों पर लगे स्प्रेयर्स, तीन अग्निशमन वाहनों तथा भारत सरकार के तीन छिड़काव यंत्रों की सहायता से कीटनाशकों का उपयोग कर चालीस से पचास प्रतिशत टिडि्डयों को मौके पर मार गिराया गया। 

विज्ञप्ति में बताया गया कि आगरा के विकास खंड खेरागढ़ के अटा और भोपुर गांवों में टिडि्डयों के एक बडे् दल ने प्रवास किया था। उनमें से 65 से 70 फीसदी टिडि्डयों को मार गिराया गया। शनिवार रात ही हरदोई, श्रावस्ती और बलरामपुर के कुछ विकासखंडों में टिडि्डयों को मार गिराया गया। 

संपर्क करने पर लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि सभी टिडि्डयों को जिले से बाहर कर दिया गया है। टीमें दिन भर सक्रिय रहीं और ध्वनि उपकरणों का उपयोग किया गया। 

टॅग्स :टिड्डियों का हमलाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'