लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन छूट: तेलंगाना ने मंत्री ने केंद्र पर उठाया सवाल, कहा-2 करोड़ फंसे हुए हैं, बस से बेहतर विकल्प है ट्रेन

By निखिल वर्मा | Updated: April 30, 2020 15:42 IST

भारत में कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर 25 मार्च से ही देशव्यापी लॉकडाउन जारी है जो तीन मई 2020 तक रहेगा. इसके चलते विभिन्न राज्यों में छात्र और मजदूर अपने घर से दूर फंसे हुए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देअगर कोई अपने घर जा रहा है तो उसे पहले टेस्ट कराना होगा, कोरोना के कोई लक्षण नहीं दिखेंगे तो उन्हें जाने की अनुमति होगी।सों को सैनिटाइज करने के बाद उसमें सोशल डिस्टेंसिंग के नियम के मुताबिक ही लोगों को बिठाया जाएगा।

तेलंगाना के मंत्री तलासनी श्रीनिवास यादव ने केंद्र सरकार के फैसले पर सवाल उठाया है। केंद्र सरकार ने 29 अप्रैल को आदेश में विभिन्न राज्यों में फंसे छात्रों और मजूदरों को बसों वापस लाने के लिए निर्देश दिए हैं। तेलंगाना के मंत्री ने कहा है कि कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से विभिन्न राज्यों में 2 करोड़ लोग फंसे हुए हैं। केंद्र सरकार का दिशा-निर्देश सही नहीं है। इस गर्मी में लोग बसों में 3 से 4 दिन कैसे यात्रा कर सकते हैं? बस से बेहतर परिवहन का साधन ट्रेन हैं।

इससे पहले कोरोना लॉकडाउन के दौरान देश भर में फंसे लाखों लोगों को सरकार ने राहत दी है। गृह मंत्रालय के ताजा आदेश के बाद अब अन्य राज्य में फंसे मजदूर, विद्यार्थी, तीर्थयात्री और पर्यटक जल्द ही अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे. राजस्थान के कोचिंग हब कोटा में फंसे महाराष्ट्र तथा उत्तरप्रदेश के विद्यार्थियों को विशेष बस से अपने-अपने राज्य में वापस लाने को लेकर केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के बीच बहस होने लगी थी। बहरहाल, गृह मंत्रालय ने राज्यों को फंसे लोगों को लाने और ले जाने की व्यवस्था के लिए सीमित पाबंदियों के साथ गाइडलाइंस जारी किया है।

लॉकडाउन छूट में इन नियमों करना पड़ेगा पालन

राज्य इस काम के लिए नोडल आथॉरिटीज नामित करेंगे और फिर ये आथॉरिटीज अपने-अपने यहां फंसे लोगों का रजिस्ट्रेशन करेंगी। जिन राज्यों के बीच लोगों की आवाजाही होनी है, वहां की आथॉरिटीज एक-दूसरे से संपर्क कर सड़क के जरिये लोगों की आवाजाही सुनिश्चित करेंगी।  जो लोग जाना चाहेंगे, उनकी स्क्रीनिंग की जाएगी। अगर उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं दिखेंगे तो उन्हें जाने की अनुमति होगी।

लोगों की आवाजाही के लिए बसों का उपयोग किया जा सकेगा। बसों को सैनिटाइज करने के बाद उसमें सोशल डिस्टेंसिंग के नियम के मुताबिक ही लोगों को बिठाया जाएगा। कोई भी राज्य इन बसों को अपनी सीमा में प्रवेश करने से नहीं रोकेगा और उन्हें गुजरने की अनुमति देगा।

गंतव्य पर पहुंचने के बाद लोगों की लोकल हेल्थ आथॉरिटीज की ओर से जांच की जाएगी। बाहर से आए लोगों को घूमने-फिरने की अनुमति नहीं होगी और उन्हें होम क्वारंटाइन में ही रहना होगा। जरूरत पड़ी तो उन्हें अस्पतालों/स्वास्थ्य केंद्रों में भी भर्ती किया जा सकता है और उनकी समय-समय पर जांच होती रहेगी। ऐसे लोगों को 'आरोग्य सेतु' एप्प का इस्तेमाल करना होगा ताकि उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा सके।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सबिहार में कोरोनादिल्ली में कोरोनामध्य प्रदेश में कोरोनामहाराष्ट्र में कोरोनापंजाब में कोरोनाराजस्थान में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया