लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन: कोरोना महामारी के बीच रामनवमी पर लगे मेले, 1000 से ज्यादा लोगों की जुटी भीड़

By अनुराग आनंद | Updated: April 6, 2020 15:07 IST

हर साल की तरह इस बार भी यहां के स्थानीय लोगों ने कोरोना महामारी के बीच जारी लॉकडाउन की परवाह किे बिना रामनवमी मेला का आयोजन किया और बड़ी संख्या में लोग इस धार्मिक मेले में जमा हुए। 

Open in App
ठळक मुद्देरामनगर में नवमी की शाम और दशमी के दिन अंधविश्वास का खेल दिखाया गया।इसे देखने के लिए यहां पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। हर साल की तरह इस बार भी इस करतब को देखने के लिए एकत्र हुए।

जयपुर: देश भर में कोरोना महामारी को लेकर लगाए गए लॉकडाउन के बावजूद राजस्थान के बूंदी जिले में रामनवमी के मौके पर एक मेला का आयोजन किया गया। जिले के रामनगर में नवरात्रि की नवमी और दशमी के दिन यहां पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। हर साल की तरह इस बार भी यहां के स्थानीय लोगों ने कोरोना महामारी के बीच जारी लॉकडाउन की परवाह किे बिना इस मेला का आयोजन किया और बड़ी संख्या में लोग इस धार्मिक मेले में जमा हुए। 

डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए चल रहे राष्ट्रव्यापी बंद का उल्लंघन कर बूंदी जिले के रामनगर गांव में इस वार्षिक जुलूस को कंजर आदिवासी समुदाय के लोगों ने आयोजित किया। इस मेले में 1,000 से अधिक लोग इकट्ठे हुए।

रामनगर में नवमी की शाम और दशमी के दिन अंधविश्वास का खेल दिखाया गया। इसे देखने के लिए यहां पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। हर साल की तरह इस बार भी इस करतब को देखने के लिए एकत्र हुए।

जब इस मामले में पुलिस से संपर्क किया गया तो पुलिस ने कहा कि जिन पांच लोगों ने कथित तौर पर कार्यक्रम का आयोजन किया था, उन सभी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की मानें तो इन लोगों को बिना इजाजत हजारों लोगों की भीड़ जमा करने और दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के उल्लंघन के लिए गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद इनलोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

इस बीच, जिला प्रशासन को घटना की सूचना नहीं देने की वजह से इलाके में तैनात तीन अधिकारियों और दो पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। बता दें कि  कंजर इस क्षेत्र में रहने वाला एक आदिवासी समूह है जिसने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। 

इस मामले में बूंदी के जिला कलेक्टर अंतर सिंह नेहरा ने कहा, "शुक्रवार को रामनगर गांव में आयोजन के लिए कोई अनुमति नहीं मांगी गई थी। हालांकि, सभा को 20-25 मिनट के भीतर हटा दिया गया था और पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी थी।"

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसराजस्थानबूंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन