लाइव न्यूज़ :

Lockdown: दिल्ली में शराब की निजी दुकानों को शुक्रवार से खोलने की अनुमति दी जा सकती है

By भाषा | Updated: May 20, 2020 06:04 IST

दिल्ली में मॉल और निषिद्ध क्षेत्रों को छोड़कर शराब की सभी सरकारी दुकानों को खोलने की अनुमति दी जा चुकी है। आदेश में कहा गया है कि शराब की निजी दुकानों को हलफनामा देना होगा कि उनकी दुकान कोविड-19 निषिद्ध क्षेत्र में नहीं पड़ती हैं। इसने यह भी स्पष्ट किया कि शराब की निजी दुकानों को एमएसआर प्रक्रिया पूरी किए बिना नहीं खोला जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शराब की सभी निजी दुकानें शुक्रवार से खुलने की संभावना है क्योंकि दिल्ली सरकार ने इन्हें 21 मई तक अपनी मासिक भंडारण रिकॉर्ड (एमएसआर) का ब्यौरा सौंपने के लिए कहा है। आबकारी विभाग ने कहा कि सरकार के आदेश के मुताबिक मॉल में शराब की दुकानें बंद रहेंगी।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शराब की सभी निजी दुकानें शुक्रवार से खुलने की संभावना है क्योंकि दिल्ली सरकार ने इन्हें 21 मई तक अपनी मासिक भंडारण रिकॉर्ड (एमएसआर) का ब्यौरा सौंपने के लिए कहा है।

आबकारी विभाग ने कहा कि सरकार के आदेश के मुताबिक मॉल में शराब की दुकानें बंद रहेंगी। इसने कहा कि दिल्ली में शराब की करीब 450 निजी दुकानें हैं जिन्हें सम- विषम आधार पर खुलने की अनुमति दी जाएगी।

दिल्ली में मॉल और निषिद्ध क्षेत्रों को छोड़कर शराब की सभी सरकारी दुकानों को खोलने की अनुमति दी जा चुकी है।

आदेश में कहा गया है कि शराब की निजी दुकानों को हलफनामा देना होगा कि उनकी दुकान कोविड-19 निषिद्ध क्षेत्र में नहीं पड़ती हैं। इसने यह भी स्पष्ट किया कि शराब की निजी दुकानों को एमएसआर प्रक्रिया पूरी किए बिना नहीं खोला जा सकता है।

आदेश में कहा गया है, ‘‘सभी एल-7 लाइसेंसधारकों (शराब की निजी दुकानों) को निर्देश दिया जाता है कि 19 मई और 21 मई 2020 के बीच एमएसआर प्रक्रिया पूरी करें... एमएसआर अनुपालन रिपोर्ट और हलफनामा सौंपने के बाद दुकानों को सम-विषम आधार पर खोलने की अनुमति दी जाएगी।’’

इसने कहा कि अगर कोई निजी दुकान गलत सूचना के आधार पर खुलती है तो उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। सरकार ने चार मई को शराब की करीब 150 सरकारी शराब की दुकानों को खोलने की अनुमति दी थी जिसके बाद दुकानों पर लंबी कतारें लग गई थीं। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियादिल्ली में कोरोनाशराबदिल्लीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर