लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन: एक करोड़ प्रवासी मज़दूरों को वापस भेजे जाने के सवाल पर पर मच सकता है कोहराम

By शीलेष शर्मा | Updated: May 1, 2020 16:53 IST

 सरकार की ओर से कहा गया है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये राज्य सरकारें अपने अपने प्रदेश के प्रवासी मज़दूरों, पर्यटकों, धार्मिक सैलानियों, छात्रों को लाने के लिये बसों से वापस बुलाने की व्यवस्था करें।

Open in App
ठळक मुद्देविभिन्न राज्यों ने नॉडल अधिकारी तो नियुक्त कर दिये लेकिन उनके पास बसों का इंतज़ाम होता नहीं दिख रहा। तेलंगाना ने कोशिश कर एक ट्रेन आज प्रवासी मज़दूरों को  लेकर झारखण्ड के लिये रवाना कर दी।

नयी दिल्ली: गृह मंत्रालय के उस आदेश के बाद जिसमें प्रवासी मज़दूरों को 4 मई से उनके घरों को वापस भेजने की सूचना ज़ारी की गयी है के बाद से, लॉक डॉउन के बाबजूद अफरा -तफरी का माहौल बनता नज़र आ रहा है, प्रवासी मज़दूर ग्रुपों में मंत्रणा कर रहे हैं कि यह पता लगाया जाये  कि घर जाने के लिये उनको कहाँ जाना होगा, बसों के किराये का भुगतान कौन करेगा, क्योंकि उनके पास न राशन है और न पैसा, काम पहले ही छूट चुका है।

राज्यों से अभी तक जो आंकड़े मिले  हैं उसके अनुसार लगभग एक करोड़ से अधिक ऐसे लोगों की संख्या अब तक आंकी जा रही है ,सरकार ने इनको बसों से गंतव्य तक भेजे जाने के आदेश जारी किये हैं ,अब सवाल उठ रहा है कि क्या मज़दूरों की इतनी बड़ी संख्या को बसों से उनके गंतव्य तक भेजा जा सकता है। 

यही नहीं  सरकार की ओर से कहा गया है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये राज्य सरकारें अपने अपने प्रदेश के प्रवासी मज़दूरों, पर्यटकों, धार्मिक सैलानियों, छात्रों को लाने के लिये बसों से वापस बुलाने की व्यबस्था करें। विभिन्न राज्यों ने नॉडल अधिकारी तो नियुक्त कर दिये लेकिन उनके पास बसों का इंतज़ाम होता नहीं दिख रहा। 

राज्यों के अनेक मुख्य मंत्रियों ने पहले ही इस बात पर विरोध जताया था कि प्रवासी मज़दूरों को बसों से भेजा जाय, इनकी मांग थी कि विशेष ट्रेन चलाई जायें लेकिन गृहमंत्रालय ने आदेश जारी करते समय मुख्यमंत्रियों के सुझाव को अनदेखा करते हुये बसों से मज़दूरों को वापस भेजने का फ़रमान जारी कर दिया। 

तेलंगाना ने कोशिश कर एक ट्रेन आज प्रवासी मज़दूरों को  लेकर झारखण्ड के लिये रवाना कर दी, जिससे अन्य राज्य भी मोदी सरकार पर दवाब डाल रहे हैं कि उनके राज्य से भी विशेष ट्रेन चलाई जाये। कांग्रेस भी आज इन राज्यों के समर्थन में उतर आयी। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने मोदी सरकार पर सीधा हमला किया यह कहते हुये कि यह सरकार बिना किसी तैयारी के फ़रमान जारी कर देती है और बाद में उसी फ़रमान के कारण कोहराम मचता है। 

सिंघवी ने सरकार से पूछा कि मज़दूरों को वापस भेजने का सरकार ने क्या ब्ल्यू प्रिंट तैयार किया है। बिहार के लिये लगभग 27 लाख ,राजस्थान 3 लाख ,गुजरात से 7 लाख असम से 5 लाख ,ओड़िसा से 10 लाख केरल और पंजाब से 9 लाख मज़दूर जाने को तैयार बैठे है यदि इनको बसों से भेजा गया तो भेजने में 3 साल लग जायेंगे। उनका मानना था एक स्थान से दूसरे स्थान तक सीधी ट्रेन चलायी जाये जो नियमों का पालन करते हुये जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग आसानी से लागू हो सकेगी और कम समय में इन मज़दूरों को गंतव्य तक भेजा जा सकेगा।  

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील