लाइव न्यूज़ :

Lockdown in UP: यूपी में आज रात 10 बजे से सोमवार सुबह तक लॉकडाउन, जानें किन सेवाओं की होगी छूट और कहां रहेगी पाबंदी

By अनुराग आनंद | Updated: July 10, 2020 20:35 IST

यूपी में लॉकडाउन के दौरान ग्रामीण इलाकों के औद्योगिक कारखाने भी खुले रहेंगे, लेकिन शहरी इलाकों में जरूरी उद्योगों को छोड़कर सभी बंद रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में 10 जुलाई से 13 जुलाई तक कुछ नए प्रतिबंध लगाए गए हैं।यूपी में इस दौरान सभी ऑफिस, दुकान, बाजार, मंडी बंद रखने का आदेश दिया गया है।यूपी में सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य है​​​​, अन्यथा 500 रुपये जुर्माना के तौर पर भरना होगा।

लखनऊ: कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज (शुक्रवार) रात 10 बजे से सोमवार (13 जुलाई) सुबह तक लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। इस दौरान सरकार ने कुछ नए प्रतिबंध लगाए गए हैं। 10 जुलाई रात 10 बजे से 13 जुलाई सुबह 5 बजे तक प्रतिबंध लागू किया गया। यूपी में इस दौरान सभी ऑफिस, दुकान, बाजार, मंडी बंद रखने का आदेश दिया गया है।

हालांकि, इस दौरान रेलवे और फ्लाईट का संचालन जारी रहेगा। इस दौरान पूरे यूपी में सफाई एवं स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा।

इसके अलावा ग्रामीण इलाकों के औद्योगिक कारखाने भी खुले रहेंगे, लेकिन शहरी इलाकों में जरूरी उद्योगों को छोड़कर सभी बंद रहेंगे। इन प्रतिबंधों को कड़ाई से लागू कराया जाएगा।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 31 हजार पार कर चुका है और राज्य में अब तक 889 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य में फिलहाल 11,024 ज्यादा एक्टिव मामले हैं वहीं, 20 हजार से ज्यादा लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

नोएडा, गाजियाबाद की जेलों में तीन कैदी कोरोना से संक्रमित

उधर, गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद की जेलों में तीन कैदी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और उनका इलाज चल रहा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि तीन कैदियों में से दो गाजियाबाद की डासना जेल के हैं। एक कैदी गौतम बुद्ध नगर के लुक्सर जेल का है।

डासना और लुक्सर दोनों जेलों के अधीक्षक विपिन मिश्रा ने कहा, "बुधवार को हमें गौतमबुद्ध नगर के 148 कैदियों की कोविड-19 जांच रिपोर्ट मिली और वे सभी नकारात्मक थे। गाजियाबाद से 76 नमूने लिए गए थे और उनमें से एक में संक्रमण की पुष्टि हुयी।’’

उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आस-पास के जिलों की जेलों से कोरोना वायरस के दो और उदाहरण सामने आए थे लेकिन वे अब ठीक हो गए हैं और जेलों में लौट आए हैं। मिश्रा ने कहा कि नियमित रूप से स्क्रीनिंग की रही है और खांसी या बुखार जैसे लक्षणों वाले किसी भी कैदी को अलग रखा जाता है। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल