Lockdown: किसी भी कीमत पर न तोड़ें लॉकडाउन का नियम, पड़ जाएंगे बड़ी मुश्किल में, यहां हुआ 98 लाख का जुर्माना

By गुणातीत ओझा | Published: March 30, 2020 12:31 PM2020-03-30T12:31:03+5:302020-03-30T12:31:03+5:30

lockdown in bihar 98 lakh fine paid for breaking lockdown | Lockdown: किसी भी कीमत पर न तोड़ें लॉकडाउन का नियम, पड़ जाएंगे बड़ी मुश्किल में, यहां हुआ 98 लाख का जुर्माना

बिहार में लॉकडाउन के दौरान बेवजह वाहन लेकर सड़कों पर घूम रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 98 लाख 26 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है

Highlightsबिहार में लॉकडाउन के दौरान बेवजह वाहन लेकर सड़कों पर घूम रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 98 लाख 26 हजार रुपये का जुर्माना वसूला हैबिहार में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 24 मार्च से लेकर अबतक 180 लोगों को गिरफ्तार किया, 310 मामले दर्ज किये गये और 4940 वाहन जब्त हुए

पटनाःकोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन को बिहार में सख्ती से फॉलो कराया जा रहा है। लॉकडाउन को असरदार बनाने के लिए बिहार पुलिस कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इस क्रम में लॉकडाउन तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। बिहार पुलिस ने पटना सहित प्रदेश के अन्य जिलों में भी कार्रवाई तेज कर दी है। बिहार पुलिस ने 24 से 29 मार्च के बीच प्रदेश के सभी जिलों में विशेष अभियान चलाकर मनमानी करने वालों को सबक सिखाया है। पुलिस ने राज्य में 24 से 29 मार्च के बीच बेवजह वाहन लेकर सड़कों पर घूम रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 98 लाख 26 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है। एडीजी जितेंद्र कुमार ने कहा है कि लॉक डाउन में मनमानी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। 

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 53 गिरफ्तार, 416 वाहन जब्त किए गए

बिहार में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर रविवार को 53 लोगों को गिरफ्तार और 416 वाहन जब्त किए गए । अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रदेश में सरकारी आदेश 'लॉकडाउन' का उल्लंघन करने वाले 53 लोगों को रविवार को गिरफ्तार किया गया तथा 45 मामले दर्ज किए गए। उन्होंने बताया कि यातायात नियम का उल्लंघन करने पर 416 वाहन जब्त किए गए और 11,34,500 रूपये जुर्माने के तौर पर वसूले गए । बिहार में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 24 मार्च से लेकर अबतक 180 लोगों को गिरफ्तार किया, 310 मामले दर्ज किये गये और 4940 वाहन जब्त हुए तथा 98,26,150 रूपये जुर्माने के तौर पर वसूले गए हैं।

लॉकडाउन: केंद्र ने दिल्ली सरकार के दो अधिकारियों को किया निलंबित, दो अन्य को कारण बताओ नोटिस जारी

 केंद्र ने कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए किए गए बंद के दौरान कर्तव्य के निर्वहन में ‘‘गंभीर चूक’’ के कारण दिल्ली सरकार के दो वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया और दो अन्य को कारण बताओ नोटिस जारी किए। गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली सरकार के जिन दो अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है, वे अतिरिक्त मुख्य सचिव (परिवहन) रेनू शर्मा और प्रधान सचिव (वित्त) राजीव वर्मा हैं। जिन दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं, वे अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) सत्य गोपाल और एसडीएम, सीलमपुर अजय अरोड़ा हैं। शर्मा, वर्मा और गोपाल वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि अरोड़ा दिल्ली अंडमान निकोबार द्वीप समूह सिविल सेवा के अधिकारी हैं। प्रवक्ता ने बताया कि केंद्र सरकार ने कोविड-19 को फैलने से रोकने के संबंध में कर्तव्य का पालन करने में लापरवाही के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सरकार के चार अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। उसने बताया कि आपदा प्रबंधन कानून 2005 के तहत गठित राष्ट्रीय कार्यकारी समिति के अध्यक्ष के निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार ये अधिकारी ऐसा करने में प्रथमदृष्टया असफल रहे। उल्लेखनीय है कि बंद की घोषणा के बाद से दिल्ली से बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों का पलायन हुआ है।

Web Title: lockdown in bihar 98 lakh fine paid for breaking lockdown

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे