लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कड़ी पाबंदियों के साथ लॉकडाउन एक जून तक बढ़ा

By भाषा | Updated: May 18, 2021 19:08 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 18 मई ओडिशा में कोविड-19 पीड़ितों की संख्या रोजाना लगातार 10 हजार से ज्यादा आने के बीच प्रदेश सरकार ने मंगलवार को लॉकडाउन कड़ी पाबंदियों के साथ दो सप्ताह के लिये एक जून तक बढ़ा दिया।

मुख्य सचिव एस सी मोहपात्रा ने 19 मई को सुबह पांच बजे खत्म हो रहे लॉकडाउन के पहले चरण से एक दिन पहले पाबंदी को बढ़ाने की घोषणा की।

मुख्य सचिव ने कहा कि शनिवार और रविवार को सप्ताहांत पर पूर्ण बंदी पहले की तरह लागू रहेगी जब सिर्फ अस्पताल और दवा की दुकानों के संचालन की अनुमति होगी।

मोहपात्रा ने कहा कि दूसरे चरण के लॉकडाउन में कुछ कड़े उपाय लागू किये जाएंगे। पहले चरण में लोगों को आवश्यक सामान की खरीदारी के लिये सुबह छह बजे से छह घंटे का समय मिलता था लेकिन अब इस अवधि को घटाकर पांच घंटे कर दिया गया है।

उन्होंने कहा, “लोग करीबी बाजार जाकर सुबह छह बजे से पूर्वाहन 11 बजे तक आवश्यक सामान की खरीदारी कर सकते हैं।”

उन्होंने कहा कि सरकार ने विवाह समारोह में शामिल होने वालों की संख्या 50 से घटाकर 25 कर दी है जिसमें दूल्हा-दुल्हन और पंडित शामिल होंगे।

वहीं अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 लोग शामिल हो सकेंगे।

अधिसूचना में कहा गया है कि विवाह और अन्य कार्यक्रमों में लिये स्थानीय अधिकारियों से अनुमति लेनी होगी।

प्रदेश के अंदर और दूसरे राज्यों के लिये बस सेवाएं एक जून तक स्थगित रहेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग