लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधायक के खिलाफ खबर छापने से स्थानीय अदालत ने मीडिया संस्थानों को रोका

By भाषा | Updated: July 28, 2021 23:45 IST

Open in App

बेंगलुरु, 28 जुलाई एक स्थानीय अदालत ने यहां कुछ मीडिया संस्थानों को कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान सरकारी कोटे के तहत अस्पताल में बिस्तरों को भरा दिखाने से जुड़े कथित घोटाले के संबंध में भाजपा विधायक सतीश रेड्डी के खिलाफ कुछ भी खबर प्रसारित या प्रकाशित करने से रोक दिया है।

यह आदेश विधायक द्वारा जारी 20 करोड़ रुपये के मानहानि की याचिका पर दिया गया है जिसमें उन्होंने उनके खिलाफ इस मामले में किसी भी खबर के प्रकाशन या प्रसारण पर स्थायी रोक की मांग की है।

शहर की दीवानी एवं सत्र अदालत की अतिरिक्त न्यायाधीश वीना एम नाइकर ने सोमवार के अपने आदेश में एक सोशल मीडिया कंपनी समेत 10 मीडिया घरानों को “इंटरनेट, टीवी या किसी अन्य मीडिया माध्यम से लेखों, खबरों, वीडियो आदि के प्रकाशन, प्रदर्शन अथवा प्रसारण अथवा वितरण से रोक दिया।”

विधायक ने याचिका में यह अनुरोध भी किया था कि प्रतिवादियों को इंटरनेट पर पहले से मौजूद प्रकाशित खबरों और लेखों को हटाने या ब्लॉक करने का आदेश दिया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा