लाइव न्यूज़ :

भूमिपूजन से पहले बोले लालकृष्ण आडवाणी- कल का दिन ऐतिहासिक, मेरे जीवन का एक सपना हो रहा है पूरा

By अनुराग आनंद | Updated: August 4, 2020 21:19 IST

लाल कृष्ण आडवाणी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राम मंदिर का आधारशिला रखना मेरे ही नहीं बल्कि सभी भारतीयों के लिए ऐतिहासिक और भावनात्मक दिन है।

Open in App
ठळक मुद्देलाल कृष्ण आडवाणी ने कहा है कि मेरा मानना है कि राम मंदिर सशक्त, संपन्न और सौहार्दपूर्ण राज्य के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा।लाल कृष्ण आडवाणी को उम्र अधिक होने का हवाला देकर आमंत्रण नहीं भेजा गया है। मोहन भागवत और बाबा रामदेव समेत कुल 175 मेहमानों को कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रण भेजा गया है। 

नई दिल्ली:राम मंदिर निर्माण से पहले भूमि पूजन का कार्यक्रम कल (बुधवार) अयोध्या में होना है। इस कार्यक्रम में देश के पीएम नरेंद्र मोदी भी हिस्सा ले रहे हैं।इस बीच पूर्व उप प्रधानमंत्री व राम मंदिर निर्माण को लेकर पूरे देश में रथ यात्रा करने वाले लाल कृष्ण आडवाणी ने कहा है कि कल का दिन पूरे देश के लिए ऐतिहासिक होने वाला है।

इसके साथ ही भाजपा नेता आडवाणी ने कहा कि मेरे जीवन का एक सपना अयोध्या में कल पूरा होने जा रहा है।लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि PM मोदी श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में मंदिर के निर्माण की आधारशिला रख रहे हैं। यह वास्तव में मेरे लिए ही नहीं बल्कि सभी भारतीयों के लिए एक ऐतिहासिक और भावनात्मक दिन है।

राम के लिए एक भव्य मंदिर BJP के लिए एक इच्छा और मिशन रहा है

उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि पर श्री राम के लिए एक भव्य मंदिर BJP के लिए एक इच्छा और मिशन रहा है। कई बार महत्वपूर्ण सपनों को पूरा होने में लंबा वक्त लगता है, लेकिन जब भी पूरे होते हैं, इंतजार सार्थक हो जाता है।

आडवाणी ने कहा कि मेरा एक ऐसा ही सपना पूरा होने जा रहा है। पीएम राम मंदिर की आधारशिला रखने जा रहे हैं। यह मेरे साथ-साथ सभी भारतवासियों के लिए ऐतिहासिक और भावुक दिन है। 

राम मंदिर के भूमि पजून से पहले बोले बीजेपी नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने यह भी कहा कि खुश हूं कि राम मंदिर आंदोलन में किस्मत से मुझे 1990 में राम रथ यात्रा के रूप में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली। 

राम मंदिर सशक्त, संपन्न और सौहार्दपूर्ण राज्य के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा: आडवाणी

इसके साथ ही लाल कृष्ण आडवाणी ने कहा कि मेरा मानना है कि राम मंदिर सशक्त, संपन्न और सौहार्दपूर्ण राज्य के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा जहां पर सभी को न्याय मिलेगा और कोई अलग-थलग नहीं होगा।

बता दें कि इस का कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उम्र का हवाला देकर लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को आमंत्रण नहीं भेजा गया है। राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट ने कहा कि दोनों वृद्ध नेता ऑनलाइन इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उनका कोरोना महामारी के दौर में उम्र के हिसाब से कार्यक्रम में हिस्सा लेना सही नहीं है।

पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा संघ प्रमुख मोहन भागवत और बाबा रामदेव समेत कुल 175 मेहमानों को कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रण भेजा गया है। 

टॅग्स :राम मंदिरएल के अडवाणीनरेंद्र मोदीअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया