लाइव न्यूज़ :

स्मृति सभा: कांपते होठों से अटल जी को याद कर भावुक हुए आडवाणी, बताया किस बात का था रंज

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 20, 2018 20:19 IST

सोमवार को दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए सर्वदलीय शोक सभा का आयोजन हुआ। 

Open in App

नई दिल्ली, 20 अगस्त: पूर्व-प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद उनकी याद में राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में सोमवार को स्मृति सभा का आयोजन किया गया.

इस सभा में बीजेपी और गैर बीजेपी दलों के नेताओं ने भी हिस्सा लिया. सभी नेताओं ने वाजपेयी जी को अपने-अपने तरीके से याद किया और उनसे जुड़ी घटनाओं को भी साझा किया.

इस कड़ी में लालकृष्ण आडवाणी भी कांपते हाथों के साथ मंच पर पहुंचे और अटल जी के साथ लंबे समय तक बिताए गए संबधों का जिक्र किया.

आडवाणी ने कहा कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि वह कभी किसी ऐसी सभा को संबोधित करेंगे जहां अटल जी न हों.  

राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में सोमवार को दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए सर्वदलीय शोक सभा का आयोजन हुआ। 

आडवाणी जी ने कहा कि 'ये मेरा सौभाग्य है कि अटल जी के साथ मेरी मित्रता 65 सालों तक रही'.

एक और किस्से का जिक्र करते हुए आडवाणी जी कहते हैं कि उन्होंने एक किताब लिखी थी जिसमें अटल जी का भी जिक्र था और उन्होंने किताब के विमोचन के लिए अटल जी को बुलाया था लेकिन वह पहुंच नहीं सके. इस बात का उन्हें बहुत दुख हुआ था.

आडवाणी ने कहा कि अटल जी खाना बहुत बढ़िया पकाते थे चाहे वह खिचड़ी ही क्यों न हो. उन्होंने अटल जी हाथ का बना खाना कई बार खाया.

आडवाणी जी ने कहा कि उन्हें बहुत दुख होता है कि अटल जी उन्हें छोड़कर चले गए.  आडवाणी जी का दुख स्वाभाविक भी है क्योंकि दोनों का साथ बरसों पुराना है. भारत की राजनीति में दोनों साथ-साथ चले हैं. 

बाकी नेताओं में पीएम मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद आदि थे.

गुलाम नबी ने कहा कि अपने दल के नेताओं के अलावा यदि वो किसी बड़े नेता का भाषण सुनने जाते थे तो वो श्री अटल जी थे. स्मृति सभा में सभी नेताओं के एक जगह इकट्ठा होने पर गुलाम नबी ने कहा कि अटल जी ने जाते-जाते सबको एक कर गए. 

 

टॅग्स :अटल बिहारी वाजपेयीएल के अडवाणी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPHOTOS: राष्ट्र प्रेरणा स्थल लखनऊ की मनमोहक तस्वीरें वायरल, 230 करोड़ की लागत, 65 फीट ऊंची कांसे की प्रतिमाएं

भारतराष्ट्र प्रेरणा स्थल, 65 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं, 230 करोड़ रुपये की लागत, 65 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला, जानें और क्या खास

भारतपीएम मोदी ने लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | VIDEO

भारतभारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयीः सौम्य स्वभाव से बन गए थे सर्वमान्य नेता

भारतअटल जयंती पर सुशासन का भव्य संदेश, पंचकूला बना साक्षी, मुख्यमंत्री सैनी ने नए अंदाज में दी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी