लाइव न्यूज़ :

लोजपा सांसद प्रिंस राज को अपने बड़े भाई MP चिराग पासवान से लग रहा डर, सीएम नीतीश कुमार को ट्वीट कर दी जानकारी 

By एस पी सिन्हा | Updated: March 30, 2022 19:33 IST

केंद्रीय मंत्री और चाचा पशुपति कुमार पारस के नेतृत्‍व में पांच सांसद हैं तो दूसरी ओर चिराग पासवान अकेले हैं. इस बीच प्रिंसराज के ट्वीट से अब सियासत गर्मा गई है. 

Open in App
ठळक मुद्देछात्र अध्यक्ष सिमंत मृणाल सहित पार्टी के सात आठ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं.मुख्‍यमंत्री से मामले की जांच की मांग की है.मुख्‍यमंत्री का ध्‍यान आकृष्‍ट करते हुए मंगलवार देर रात ट्वीट किया है.

पटनाः जमुई से सांसद चिराग पासवान से अब उनके छोटे भाई और सांसद प्रिंस राज को अब उनसे डर लगने लगा है. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद देर रात अपने ट्विट के जरिए दी. जिसमें उन्होंने चिराग पासवान की पार्टी लोजपा(रामविलास) के छात्र अध्यक्ष सिमंत मृणाल सहित पार्टी के सात आठ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

यद्यपि उन्‍होंने सीधे तौर पर चिराग का नाम नहीं लिया है. लेकिन इशारों में चर्चा जरूर कर दी है. उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री का ध्‍यान आकृष्‍ट करते हुए मंगलवार देर रात ट्वीट किया है. मुख्‍यमंत्री से उन्‍होंने मामले की जांच की मांग की है.

समस्तीपुर के सांसद ने लिखा है कि माननीय चिराग पासवान के छात्र अध्यक्ष सिमंत मृणाल उर्फ प्रिन्स पासवान पिता धनंजय कुमार उर्फ मृणाल पासवान और उनके 7-8 साथी द्वारा आज रात तकरीबन 12 बजे शराब के नशे में श्री साईं हॉस्पिटल, कंकड़बाग में हंगामा किया. जहां हमारी माता जी का इलाज पिछले दो दिनों से चल रहा है.

जहां उन्होंने खुद को चिराग पासवान का आदमी बताते हुए नर्सों संग बदसलूकी की. अगले ट्वीट में उन्‍होंने लिखा है कि हमारे अंगरक्षक ने रोका तो उनके साथ दुर्व्‍यवहार किया. धमकी भरे लहजे में कहा कि हम चिराग पासवान के आदमी हैं. मुख्‍यमंत्री से उन्‍होंने जांच की मांग की है. उन्होंने कहा कि घटना का सीसीटीवी फुटेज निकलवाया जाए.

यहां उल्लेखनीय है कि पिछले साल लोजपा में टूट के बाद जिस तरह से पासवान भाइयों में दूरी बढ़ी है, वह घटती हुई नजर नहीं आ रही है. पार्टी में टूट के बाद चिराग ने प्रिंस पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. वहीं समय-समय पर प्रिंस भी अपने बडे़ भाई पर राजनीतिक हमले करते रहे हैं. एक ओर चाचा पशुपति कुमार पारस के नेतृत्‍व में पांच सांसद हैं तो दूसरी ओर चिराग पासवान अकेले हैं. इस बीच प्रिंसराज के ट्वीट से अब सियासत गर्मा गई है. 

टॅग्स :बिहारलोक जनशक्ति पार्टीचिराग पासवाननीतीश कुमारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां