लाइव न्यूज़ :

लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा- "नीतीश खुद अपना मजाक उड़वा रहे हैं"

By एस पी सिन्हा | Updated: April 4, 2023 17:37 IST

लोजपा (रामविलास) राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि नीतीश लाख सपना देख लें, लेकिन उनका यह सपना कभी पूरा नहीं होने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देलोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना चिराग ने कहा कि नीतीश खुद अपना मजाक उड़वा रहे हैं, देश की जनता के बीच कौन सा मॉडल लेकर जाएंगे।बिहार में नीतीश कुमार के फुलवारी शरीफ में इफ्तार पार्टी में हिस्सा लेने पर मचा बवाल

पटना:बिहार में जदयू विधान पार्षद खालिद अनवर की इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए लाल किले जैसा मंच बनवाए जाने और खुद मुख्यमंत्री के दावत-ए-इफ्तार में शामिल होने को लेकर बिहार में सियासत शुरू हो गई है।

इसे लेकर लोजपा (रामविलास) राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि नीतीश लाख सपना देख लें, लेकिन उनका यह सपना कभी पूरा नहीं होने वाला है। चिराग ने कहा कि नीतीश खुद अपना मजाक उड़वा रहे हैं, देश की जनता के बीच कौन सा मॉडल लेकर जाएंगे।

पटना पहुंचे जमुई सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हिंसा पसंद है। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि हमारे बिहार को उन्होंने अपनी सत्ता के लिए आग में झौंक दिया है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि बिहार में इस तरह की हिंसा हुई है।

सच यह है कि यह सब नीतीश कुमार को पसंद आता है कि लोग एक दूसरे से झगड़े और उनकी राजनीति चलती रहे। चिराग ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने का सपना देखते रहते हैं। लाल किले की प्राचीर से झंडा फहराने का नीतीश कुमार का सपना कभी पूरा नहीं होने वाला है।

ऐसे में नकली लाल किले की तस्वीर मंच के पीछे लगा दिया। हो सकता है कि आने वाले समय में उसी तरह का नकली मॉडल तैयार कर उसी नकली लाल किले की प्राचीर से तिरंगा लहरा दें और इसी तरह से उनका सपना पूरा हो जाए।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को बांटना बड़ा पसंद है। कभी पिछड़ा-अतिपिछड़ा करते हैं तो कभी दलित-महादलित करते हैं। रामनवमी में हुई हिंसा सिर्फ उदाहरण है। यहां तो हर दिन हत्या, लूट और रेप जैसी घटनाएं हो रही है।

चिराग ने कहा नीतीश कुमार बिहार के गृह मंत्री हैं, लेकिन खुद उनका ही गृह जिला आग में चार दिन तक चलता रहा और वह चुपचाप बैठे रहे। नीतीश कुमार बिहार को सुरक्षित रखने में नाकाम हो गए हैं। जो हालात हैं उसमें सिर्फ राष्ट्रपति शासन लागू करना ही सबसे बेहतर विकल्प है।

इस संबंध में एक दिन पहले हमलोंगों ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि हैरत की बात है कि नीतीश कुमार अपना ही मजाक उड़वाते हैं। लाल किले की तस्वीर पीछे लगाते हैं और आगे खुद विराजमान हो जाते हैं।

उन्होंने कहा कि नीतीश मुख्यमंत्री की जिम्मेवारी तो ठीक ढंग से नहीं निभा पा रहे हैं, वे देश की जिम्मेवारी कैसे संभाल पाएंगे? किस मॉडल को लेकर नीतीश कुमार देश की जनता के सामने जाएंगे?

टॅग्स :चिराग पासवाननीतीश कुमारबिहारबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम