लाइव न्यूज़ :

UP Elections 2022: चुनावी साल में ये विधायक छोड़ चुके हैं बीजेपी का दामन, यहां देखें लिस्ट

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 13, 2022 15:38 IST

भारतीय जनता पार्टी में लगातार इस्तीफे देने का सिलसिला जारी है। इस क्रम में अब तक कई विधायक पार्टी का दामन छोड़ चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव से पहले बीजेपी को लगातार झटके लग रहे हैं।बीजेपी में जारी है इस्तीफों का सिलसिला।

लखनऊ: निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर तारीखों की घोषणा कर चुका है। ऐसे में वोटिंग की डेट करीब आ रही है, लेकिन उससे पहले ही भारतीय जनता पार्टी को लगातार झटके लग रहे हैं। दरअसल, बीते कुछ दिनों से यूपी की योगी सरकार में इस्तीफों की झड़ी लगी हुई है।

यही नहीं, कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले समय में और भी कई इस्तीफे सामने आ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभी तक पार्टी से तीन मंत्रियों ने अपना इस्तीफा दे दिया है, जबकि इस लिस्ट में कुछ विधायक भी शामिल हैं। तो आईए नजर डालते हैं उन नेताओं पर जिन्होंने पिछले एक महीने में बीजेपी का साथ छोड़ दिया है।

बीजेपी को लगातार लग रहे झटके

राधा कृष्णा शर्मा बदायूं जिले के बिल्सी से बीजेपी विधायक थे, जिनको लेकर ये खबर सामने आई कि इन्होंने चुनावी सीजन में समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। शर्मा सपा में शामिल होने वाले अकेले विधायक नहीं हैं। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता जय प्रकाश पांडे और बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार वर्मा ने भी सपा का हाथ थाम चुके हैं।

जानकारी के अनुसार, प्रयागराज से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे शशांक त्रिपाठी, कांति सिंह, प्रतापगढ़ से भाजपा के पूर्व विधायक ब्रजेश मिश्रा के भी सपाई होने की खबरें सामने आईं। यही नहीं, सपा की साइकिल पर माधुरी वर्मा भी सवार हो गई हैं। वह बहराइच जिले की नानपारा विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक थीं।

सपा ज्वाइन करने की आई खबर

इनके अलावा सपा ज्‍वाइन करने वालों की लिस्ट में रमाकान्त यादव, लखीमपुर खीरी के बीजेपी विधायक बाला प्रसाद अवस्थी, पूर्व मंत्री राकेश त्यागी, का नाम शामिल है। नए नामों की बात करें तो औरेया जिले की बिधूना सीट से बीजेपी विधायक विनय शाक्य और शिकोहाबाद से बीजेपी विधायक मुकेश वर्मा ने भी अपने-अपने इस्तीफे दे दिए हैं। इनके अलावा अवतार सिंह भड़ाना, भगवती प्रसाद सागर, रोशनलाल वर्मा और बांदा की तिंदवारी से विधायक बृजेश प्रजापति भी बीजेपी का साथ छोड़ चुके हैं। 

जारी है इस्तीफों का सिलसिला

वहीं, स्वामी प्रसाद मौर्य और दारा सिंह चौहान के अलावा योगी सरकार में आयुष मंत्री रहे धर्म सिंह सैनी ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सैनी गुरुवार दोपहर को सपा नेता अखिलेश यादव से मुलाकात करने पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार, धर्म सिंह सैनी को स्वामी प्रसाद मौर्य का बेहद करीबी माना जाता है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावभारतीय जनता पार्टीसमाजवादी पार्टीस्वामी प्रसाद मौर्य
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतएक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा?, अखिलेश यादव बोले- सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज, वीडियो

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया