लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश में शराब बनाने वाली फैक्ट्रियां अब बनाएंगी सैनिटाइजर और स्पिरिट, सरकार ने जारी किया आदेश

By भाषा | Updated: March 27, 2020 16:57 IST

आयुक्त उद्योग मनु श्रीवास्तव ने बताया कि 90 मिली सैनिटाइजर का मूल्य 50 रुपये तथा 180 मिली के सैनिटाइजर का मूल्य 90 रुपये रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने शराब बनाने वाली फैक्ट्रियों को सैनिटाइजर और स्पिरिट का उत्पादन करने के आदेश दिए हैं।स्पिरिट और सैनिटाइजर तैयार कर सरकारी और निजी अस्पतालों में इन उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगी।

भोपाल। कोरोना वायरस के फैलने के कारण कीटाणुनाशकों की बढ़ती मांग के बीच मध्य प्रदेश सरकार ने शराब बनाने वाली फैक्ट्रियों को सैनिटाइजर और स्पिरिट का उत्पादन करने के आदेश दिए हैं। मध्य प्रदेश के आबकारी आयुक्त राजेश बहुगुणा की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते सैनिटाइजर की मांग बढ़ गई है। इसलिए डिस्टिलरी (शराब फैक्ट्री) स्पिरिट और सैनिटाइजर तैयार कर सरकारी और निजी अस्पतालों में इन उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करें।

इस आदेश में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित ग्यारह डिस्टिलरी के नाम भी लिखे गए हैं, जिन्हें इनका उत्पादन करने के लिए कहा गया है। आदेश में कहा गया है कि आपूर्ति की प्रक्रिया की निगरानी आबकारी विभाग के डिवीजनल आयुक्त और उपायुक्त करेंगे। आबकारी विभाग ने सरकारी आबकारी गोदामों के माध्यम से सैनिटाइजर की आपूर्ति करने के आदेश भी दिए हैं। डिस्टिलरी द्वारा तैयार इन उत्पादों की आसपास के जिलों में आपूर्ति की जाएगी।

इसी बीच, राज्य शासन ने कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए मृगनयनी एम्पोरियम में हैंड सेनिटाइजर किफायती दर पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। प्रमुख सचिव एमएसएमई तथा आयुक्त उद्योग मनु श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य लघु उद्योग निगम द्वारा संचालित एम्पोरियम पर यह सेनिटाइजर प्रथम चरण में 27 मार्च से भोपाल तथा इंदौर में उपलब्ध होंगे। अगले चरण में ग्वालियर, जबलपुर और रीवा के एंपोरियम में उपलब्ध होंगे।  सैनिटाइजर सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेंगे।

उन्होंने बताया कि 90 मिली सैनिटाइजर का मूल्य 50 रुपये तथा 180 मिली के सैनिटाइजर का मूल्य 90 रुपये रखा गया है। एम्पोरियम में इस दौरान अन्य विक्रय संचालित नहीं होगा। एक समय में तीन से अधिक ग्राहकों को एम्पोरियम में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मांग के अनुसार स्वास्थ्य विभाग अन्य अस्पतालों तथा जिला प्रशासन को भी सैनिटाइजर उपलब्ध कराएगा।

टॅग्स :मध्य प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया