लाइव न्यूज़ :

Lockdown: गरीबों को राशन बांटने निकली कांग्रेस विधायक की कार से मिली शराब की बोतलें, जानें सफाई में क्या बोले बिहार MLA

By गुणातीत ओझा | Updated: May 14, 2020 08:48 IST

बिहार के बक्‍सर में कांग्रेस विधायक संजय तिवारी की गाड़ी से शराब की कई बोतल बरामद हुई हैं। विधायक की कार से शराब बरामद होने का खुलासा होने के बाद से कांग्रेस की किरकिरी हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के बक्‍सर में कांग्रेस विधायक संजय तिवारी की गाड़ी से शराब की कई बोतल बरामद हुई हैं। विधायक की कार से शराब बरामद होने का खुलासा होने के बाद से कांग्रेस की किरकिरी हो गई है।पुलिस ने शराब की बोतलों के साथ चार लोगों को हिरासत में लिया है। आपको बता दें कि विधायक संजय तिवारी को मुन्‍ना तिवारी के नाम से भी जाना जाता है और वह काफी दबंग माने जाते हैं।

बक्‍सर। बिहार के बक्‍सर में कांग्रेस विधायक संजय तिवारी की गाड़ी से शराब की कई बोतल बरामद हुई हैं। विधायक की कार से शराब बरामद होने का खुलासा होने के बाद से कांग्रेस की किरकिरी हो गई है। बिहार में शराब बैन है और ऊपर से लॉकडाउन, ऐसे में विधायक की कार से शराब मिलना विपक्ष को हजम नहीं हो रहा है। पुलिस ने शराब की बोतलों के साथ चार लोगों को हिरासत में लिया है। आपको बता दें कि विधायक संजय तिवारी को मुन्‍ना तिवारी के नाम से भी जाना जाता है और वह काफी दबंग माने जाते हैं।

विधायक की कार से शराब की बोतलें मिलने के बाद हर तरफ कांग्रेस की आलोचना होने लगी है। ऐसे में विधायक संजय तिवारी ने कहा कि उनकी कार गरीबों में राशन बांटने के लिए निकली थी। जगदीशपुर में गरीबों को राशन बांटना। कार सिमरी कैसे चली गई, इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं। राशन बांटने के लिए निकले कार्यकर्ताओं से बात करने पता चलेगा, आखिर हुआ क्या है।

कार पर लगा था विधानसभा पास

खास बात यह है कि जिस गाड़ी से शराब की बोतलें मिली हैं उस पर विधानसभा का पास भी लगा हुआ है। पुलिस ने विधायक की स्कॉर्पियो गाड़ी ( BR 44 L 00 40) को जांच के दौरान पकड़ा तो इस बात का खुलासा हुआ। यह पूरा मामला बक्सर के सिमरी जिले का है। पुलिस ने जब बक्सर विधायक की गाड़ी की जांच की तो उसमें शराब की 5 बोतलें मिलीं। इस मामले में पुलिस ने गाड़ी में बैठे चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच करने का हवाला देकर कुछ भी बोलने से इंकार कर रही है। जबकि पुलिस विभाग के सूत्रों के मुताबिक गाड़ी को कोरोना वायरस त्रासदी के दौरान राहत सामग्री बांटने के नाम पर घुमाया जा रहा था।

इस मामले में चार लोगों को शराब की पांच बोतलों के साथ गिरफ्तार करने के साथ पुलिस आगे की कार्रवाई के जुट गई है। चारों की पहचान चुरामनपुर निवासी चालक सुशील कुमार प्रसाद, बड़कागांव मानसिंह पट्टी निवासी अनिल मिश्रा तथा दलसागर निवासी विक्की तिवारी और नितेश तिवारी के रूप में की गई। जबकि विक्की पहले भी शराब तस्करी के मामले में पकड़ा जा चुका है।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसबिहार में कोरोनाकांग्रेससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव