लाइव न्यूज़ :

बिहार में शराबबंदीः जेनरेटर की खाली बॉडी में 90 पेटी शराब भरकर बिहार ले जा रहे थे, अरेस्ट

By भाषा | Updated: October 17, 2019 13:04 IST

पुलिस उपाधीक्षक नगर पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात थाना सेक्टर 24 पुलिस ने सेक्टर 10 की लाल बत्ती के पास एक कैंटर को जांच के लिए रोका। कैंटर में जेनरेटर की दो बॉडी रखी हुई थीं। शक होने पर पुलिस ने जब जेनरेटर की बॉडी को चेक किया तो उसमें 90 पेटी अरुणाचल प्रदेश मार्का अंग्रेजी शराब मिली।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि बिहार में चल रही शराबबंदी की वजह से वहां पर शराब की बहुत मांग है।लोग जेनरेटर की खाली बॉडी में तस्करी की शराब भरकर उत्तर प्रदेश के रास्ते बिहार में ले जाते हैं।

नोएडा पुलिस ने बुधवार रात को अवैध तरीके से बिहार ले जाई जा रही 90 पेटी शराब जब्त की। शराब जेनरेटर की बॉडी में भरकर ले जायी जा रही थी।

पुलिस उपाधीक्षक नगर पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात थाना सेक्टर 24 पुलिस ने सेक्टर 10 की लाल बत्ती के पास एक कैंटर को जांच के लिए रोका। कैंटर में जेनरेटर की दो बॉडी रखी हुई थीं। शक होने पर पुलिस ने जब जेनरेटर की बॉडी को चेक किया तो उसमें 90 पेटी अरुणाचल प्रदेश मार्का अंग्रेजी शराब मिली। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि कैंटर में सवार संदीप पुत्र पवन कुमार निवासी नांगल खेड़ी पानीपत हरियाणा और नीतू पुत्र बृजपाल निवासी किरणमाला बागपत को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि बिहार में चल रही शराबबंदी की वजह से वहां पर शराब की बहुत मांग है। सीओ ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे लोग जेनरेटर की खाली बॉडी में तस्करी की शराब भरकर उत्तर प्रदेश के रास्ते बिहार में ले जाते हैं, तथा वहां ऊंचे दामों पर बेचते हैं। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे अबतक सैकड़ों बार तस्करी की शराब बिहार में ले जाकर बेच चुके हैं।

पिछले हफ्ते भी ग्रेटर नोएडा पुलिस ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से जेनरेटर की बॉडी में तस्करी की शराब भरकर बिहार ले जा रहे कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। विगत एक माह के अंदर नोएडा पुलिस ने ऐसे कई तस्करों को गिरफ्तार किया है जो ट्रकों में पेंट के समान के नीचे, परचून के समान के नीचे छिपाकर तथा जेनरेटर की बॉडी में रखकर तस्करी की शराब बिहार लेकर जा रहे थे।

टॅग्स :नॉएडानोएडा समाचारउत्तर प्रदेशबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल