लाइव न्यूज़ :

अमेरिका की तरह भारत में भी झूठ और नफरत की राजनीति को नकारे जाने की जरूरत : अखिलेश

By भाषा | Updated: January 21, 2021 23:23 IST

Open in App

बरेली (उप्र), 21 जनवरी समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिका की तरह भारत में भी झूठ और नफरत की राजनीति को नकारे जाने की जरूरत है।

अखिलेश ने यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘अमेरिका विश्व का सबसे ताकतवर देश है और वहां के नागरिकों ने राष्ट्रपति चुनाव में झूठ तथा नफरत की राजनीति को नकार कर दुनिया के सामने एक उदाहरण पेश किया है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने भी झूठ और नफरत की राजनीति कर के सत्ता हासिल की है। अमेरिका की ही तरह भारत में भी इस तरह की सियासत को नकारे जाने की जरूरत है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर झूठ फैलाने और समाज में जहर घोलने की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ‘‘रंग बदलने वाली पार्टी से देश के किसान और नौजवान समेत सभी दुखी हैं।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल में यह राज्य अपराध भ्रष्टाचार, सांप्रदायिकता, बेरोजगारी, खराब शिक्षा, चौपट स्वास्थ्य व्यवस्था और महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध के मामले में शीर्ष पर पहुंच गया है।

सपा अध्यक्ष ने विवादास्पद वेब सीरीज 'तांडव' का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा ने इस सीरीज का विरोध करके उसका सबसे ज्यादा प्रचार किया है।

उन्होंने पत्रकार अर्णब गोस्वामी को लेकर उठे विवाद पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आखिर बालाकोट हमले की जानकारी किसी पत्रकार को तीन दिन पहले कैसे मिल गई, इसकी भी जांच होनी चाहिए।

अखिलेश ने कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि अत्यंत गोपनीय जानकारी पत्रकार तक कैसे पहुंची।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़