दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

By भाषा | Published: July 12, 2021 10:18 AM2021-07-12T10:18:22+5:302021-07-12T10:18:22+5:30

Light rain likely in Delhi | दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

नयी दिल्ली, 12 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को हल्की बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में मानसून के आगमन को लेकर परिस्थितियां अनुकूल हैं।

दिल्ली में रविवार को भी बहुप्रतीक्षित मानसून का इंतजार जारी रहा। मौसम विभाग ने बताया कि शहर में सुबह हवा में नमी रही और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा जबकि अधिकतम तापमान के 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया, ‘‘दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ भागों के ऊपर दक्षिण पश्चिम मानसून के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।’’ सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 74 प्रतिशत थी।

आईएमडी की वैज्ञानिक सुनीता देवी ने रविवार को कहा था कि 12 जुलाई को सुबह साढ़े आठ बजे के आकलन के आधार पर सोमवार के दोपहर के बुलेटिन में मानसून आगमन की घोषणा की जाएगी। उन्होंने बताया कि मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश की सूचना के आधार पर मानसून के शुरुआत की घोषणा की जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Light rain likely in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे