लाइव न्यूज़ :

जयपुर में दवा की 11 दुकानों के लाइसेंस 5 से 15 दिनों के लिए निलंबित

By भाषा | Updated: May 18, 2021 17:53 IST

Open in App

जयपुर 18 मई राजस्थान की राजधानी क्षेत्र में दवाओं की कालाबाजारी रोकने व दवाओं की निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए गठित औषधि नियंत्रक दल ने दवा की 11 दुकानों में अनियमितताएं मिलने पर दंडस्वरूप उनके लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं।

सहायक औषधि नियंत्रक दिनेश तनेजा ने बताया कि शहर में दवाओं की कालाबाजारी और ग्राहकों से तय मूल्य से ज्यादा पैसे लिए जाने की शिकायत मिलने पर विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया गया जिनमें से 11 दुकानों में अनियमितताएं मिलीं।

उन्होंने बताया कि इन मेडिकल स्टोर्स द्वारा बिना चिकित्सीय परामर्श पत्र के कोरोना की औषधियों का विक्रय करना, बिना बिल के एवं रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में औषधियां बेचना, कोरोना महामारी में काम आने वाले उपकरण, मास्क इत्यादि की मनमानी कीमत वसूलने जैसी अनियमितताएं पाई गईं।

तनेजा ने बताया कि मैसर्स मोनू फार्मेसी, मालवीय नगर, मैसर्स नेचर मेडिकेयर, राजा पार्क, पार्श्व कैमिस्ट, जवाहर नगर, मुकुन्द फार्मेसी एण्ड मेडिकल, बालाजी मेडिकोज, शास्त्री नगर, राधिका फार्मेसी, एण्ड जनरल कॉस्मेटिक, मानसरोवर, पृथासावी मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर, जगतपुरा, श्रीश फार्मा, मालवीय नगर, अशोक मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर, मुरलीपुरा का लाइसेंस 5 से 15 दिनों के लिए निलंबित किया गया है। इन दिवसों में यह मेडिकल स्टोर्स आमजन के लिए बंद रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा