लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्ण सिंह की मांग, जल्द चुनें अंतरिम अध्यक्ष, 4 कार्यकारी अध्यक्ष की भी नियुक्ति हो

By शीलेष शर्मा | Updated: July 9, 2019 07:55 IST

Open in App
ठळक मुद्दे पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह किसी युवा को पार्टी अध्यक्ष की कमान सौंपने की वकालत कर चुके है. सूत्र बताते हैं कि इस सप्ताह के अंत तक कार्यसमिति की बैठक बुलाई जा सकती है

राहुल गांधी ने भले ही पार्टी अध्यक्ष का पद छोड़ दिया हो, लेकिन पार्टी के कामकाज में उनकी भागीदारी जारी है. उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार राहुल ने पार्टी के लगभग 50 लोकसभा सांसदों को पार्टी के वॉर रूम में प्रशिक्षण के लिए बुलाया है जिसमें उनको लोकसभा में भाजपा के भारी-भरकम बहुमत से कैसे मुकाबला करना है, की सीख दी जा रही है. इसके बावजूद पार्टी के वरिष्ठ नेता चाह रहे हैं कि तत्काल पार्टी का एक अंतरिम अध्यक्ष चुना जाए जिससे कार्यकर्ताओं का मनोबल बना रहे.

कांग्रेस पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता इस बात को लेकर परेशान हैं कि अध्यक्ष की गैर मौजूदगी में पार्टी का ढांचा चरमराता जा रहा है और पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल भी गिर रहा है. इसी चिंता से व्यथित होकर पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ कर्ण सिंह ने आज एक खुला पत्र जारी किया जिसमें उन्होंने कार्यसमिति के सदस्यों से आग्रह किया है कि वे तत्काल कार्यसमिति की बैठक बुलायें और एक अंतरिम अध्यक्ष चुनकर पार्टी को फिर से खड़ा करने की कोशिश करें.

कर्ण सिंह का मानना था कि जिस कार्यसमिति की बैठक में इन तमाम मुद्दों पर चर्चा हो उसकी अध्यक्षता राहुल, सोनिया और प्रियंका की गैर मौजूदगी में पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह से कराई जाए और इसी बैठक में अंतरिम अध्यक्ष और चार कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी जाए.

कर्ण सिंह ने इस बात पर निराशा जताई कि राहुल के इस्तीफा देने के बाद से एक महीने का समय गुजर चुका है लेकिन पार्टी कोई फैसला नहीं कर पा रही है. डॉ कर्ण सिंह का यह भी मानना था कि जब राहुल इस्तीफा देने का फैसला कर चुके हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन अब उन्हें पद पर जबरन बने रहने के लिए मजबूर ना किया जाए और पार्टी एक नया ढांचा तैयार करे.

गौरतलब है कि इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह किसी युवा को पार्टी अध्यक्ष की कमान सौंपने की वकालत कर चुके है. सूत्र बताते हैं कि इस सप्ताह के अंत तक कार्यसमिति की बैठक बुलाई जा सकती है जिसमें इस आशय का फैसला होगा.

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेससीडब्ल्यूसी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब