लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में तेंदुए की खाल और नाखून बरामद, शिकारी समेत पांच लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 20, 2021 20:11 IST

Open in App

इंदौर, 20 नवंबर मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में पुलिस ने तेंदुए की खाल और आठ नाखून बरामद करने के साथ इस वन्य जीव के एक शिकारी और चार तस्करों को शनिवार को धर दबोचा।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से बरामद तेंदुए की खाल और नाखूनों की अंतरराष्ट्रीय कीमत काले बाजार में लगभग 70 लाख रुपये आंकी जा रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) पुनीत गेहलोद ने संवाददाताओं को बताया कि मुखबिर की सूचना पर खुड़ैल क्षेत्र में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चम्पालाल कन्नौजे (48), शाहरुख खान (24), अहमद रजा (21), यासीन अली (56) और सलीम खान (50) के रूप में हुई है। एएसपी के मुताबिक आरोपी इंदौर, देवास और बड़वानी जिलों के रहने वाले हैं।

उन्होंने बताया, ‘‘मुख्य आरोपी कन्नौजे ने पड़ोस के देवास जिले के पठारीपाला गांव से सटे जंगल में अपनी भरमार बंदूक से कुछ महीने पहले तेंदुए का शिकार किया था और उसने इस वन्य जीव की खाल तथा नाखून निकाल लिए थे। वह चार तस्करों की मदद से इन्हें ऊंची कीमत पर बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहा था।’’

एएसपी ने बताया, ‘‘आरोपियों से पूछताछ पर हमें पता चला कि तेंदुए की खाल और नाखूनों का उपयोग तांत्रिक क्रियाओं में किया जाता है।’’

उन्होंने बताया कि कन्नौजे देवास जिले में हिरण के अवैध शिकार के पुराने मामले में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है और फिलहाल जमानत पर बाहर चल रहा था।

एएसपी ने बताया कि शिकारी के कब्जे से भरमार बंदूक जब्त की गई है और पांचों आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पुलिस की विस्तृत पूछताछ जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब