लाइव न्यूज़ :

गुजरात में तेंदुए ने किशोरी को मार डाला

By भाषा | Updated: December 26, 2020 16:36 IST

Open in App

जूनागढ़, 26 दिसंबर गुजरात के जूनागढ़ जिले में शेतरुंजी वन्यजीव मंडल के अंतर्गत आने वाले कासन गांव में एक तेंदुए ने 17 वर्षीय एक लड़की को मार डाला। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जूनागढ़ के मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) दुष्यंत वासवदा ने बताया कि पीड़िता आरतीबेन मकवाना पर बृहस्पतिवार की शाम एक फार्म में तेंदुए ने हमला कर दिया, जब वह कपड़े धो रही थी।

एक अन्य वन अधिकारी ने बताया कि कुछ घंटे बाद महुवा कस्बे के एक अस्पताल में मकवाना की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि तेंदुए ने मकवाना को उसकी गर्दन से पकड़ कर कुछ दूरी तक घसीटते ले गया। लेकिन खेत में काम कर रहे मजदूरों द्वारा शोर मचाने के बाद तेंदुआ भाग गया।

उन्होंने कहा कि मृतक एक प्रवासी मजदूर की बेटी थी।

एक अलग घटना में, जूनागढ़ जिले के वंथाली तालुका के धनफुलिया गांव में 14 वर्षीय एक लड़की को सोमवार को दो एशियाई शेरों ने मार डाला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब