लाइव न्यूज़ :

बोले थलसेना एलजी रणबीर सिंह, सफल रणनीतिक अभियान था 'सर्जिकल स्ट्राइक'

By भाषा | Updated: December 8, 2018 21:03 IST

लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की जब 2016 के सर्जिकल स्ट्राइक से करीबी तौर पर जुड़े रहे लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) डी एस हुड्डा ने शुक्रवार की रात बयान दिया कि इसकी कामयाबी पर शुरुआती उत्साह स्वाभाविक था, लेकिन सर्जिकल स्ट्राइक का लगातार प्रचार करना सही नहीं था।

Open in App

बोले थल सेना जनरल रणबीर सिंह, सर्जिकल स्ट्राइक 

भारतीय थलसेना की उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने शनिवार को कहा कि 2016 का सर्जिकल स्ट्राइक नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तान के किसी तरह के दुस्साहस को रोकने के लिए एक कामयाब रणनीतिक अभियान था।

लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की जब 2016 के सर्जिकल स्ट्राइक से करीबी तौर पर जुड़े रहे लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) डी एस हुड्डा ने शुक्रवार की रात बयान दिया कि इसकी कामयाबी पर शुरुआती उत्साह स्वाभाविक था, लेकिन सर्जिकल स्ट्राइक का लगातार प्रचार करना सही नहीं था।

चंडीगढ़ में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) हुड्डा ने कहा था कि यदि हमने इसे गोपनीय रखा होता तो अच्छा होता।

उल्लेखनीय है कि 29 सितंबर 2016 को भारतीय सेना के जवानों ने एलओसी के पार पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था।

सिंह ने सैनिक स्कूल में एक कार्यक्रम के इतर पत्रकारों से कहा, ‘‘सैन्य नजरिए से देखें तो यह सफल रणनीतिक अभियान था, जिससे बहुत रणनीतिक संदेश गया और भारतीय थलसेना पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश देने में सफल रही कि यदि उसने एलओसी के पास दुस्साहस भरे कदम उठाने बंद नहीं किए तो उसे करारा जवाब दिया जाएगा।’’

तत्कालीन महानिदेशक सैन्य अभियान (डीजीएमओ) सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी दी थी।

बहरहाल, सिंह ने शनिवार को सर्जिकल स्ट्राइक के राजनीतिकरण पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

सिंह ने कहा कि एलओसी के पास थलसेना की ओर से अंजाम दी गई सभी कार्रवाई काफी पेशेवर तरीके से अंजाम दी गई ताकि राष्ट्रीय आकांक्षाएं पूरी की जा सके और सैन्य उद्देश्य पूरे हो सकें।

उन्होंने कहा कि सीमा पार से आतंकवादियों की घुसपैठ पर लगाम लगाने के और भी विकल्प हैं।

सिंह ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक तो सिर्फ एक विकल्प है जिससे हम घुसपैठ रोकते हैं। सशस्त्र बलों के पास कई विकल्प हैं और उनका अक्सर विश्लेषण किया जाता है और सर्वश्रेष्ठ कार्रवाई को अमलीजामा पहनाया जाता है।

पंजाब में फिर से आतंकवाद को हवा देने की संभावित कोशिशों के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में सिंह ने कहा कि पाकिस्तान ‘आतंकवाद के क्षेत्र’ को कश्मीर से आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है और सेना इस फैलाव को रोकने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में थलसेना किसी भी जिम्मेदारी को पूरा करने में पूरी तरह सक्षम है और यही कारण है कि राज्य में पूरी स्थिरता है। यदि कोई अनहोनी होती है तो सशस्त्र बल तेजी से कदम उठाकर अमन-चैन कायम करते हैं। 

टॅग्स :सर्जिकल स्ट्राइकभारतीय सेनापाकिस्ताननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब